Weather Updates: कई राज्यों में बरसेंगे बादल, दिल्ली की हवा आज भी खराब, पहाड़ों पर बर्फबारी का Alert

नई दिल्ली, 11 फरवरी। साल के दूसरे महीने फरवरी में भी उत्तर भारत में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है, हालांकि स्थिति में पहले से तो सुधार हुआ है लेकिन इसके बावजूद ठंड का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। दिल्ली में सुबह-शाम का कोहरा अभी भी लोगों को तंग कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर दिन में चल रही ठंडी हवाएं भी लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई हैं। फिलहाल पिछले दो दिनों से बारिश ना होने की वजह से लोगों को राहत मिली हुई है। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं दूसरी ओर आज दिल्ली में दिन में अधिकत तापमान सामान्य 24 डिग्री सेल्सियस से कम रहने के आसार हैं।

दिल्ली में एक बार फिर से वायु प्रदूषण बढ़ गया

दिल्ली में एक बार फिर से वायु प्रदूषण बढ़ गया

दिल्ली में एक बार फिर से वायु प्रदूषण बढ़ गया है। आज भी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 249 दर्ज किया गया है। जो कि खराब श्रेणी में आता है।अगले 24 घंटे में दिल्ली में इस हप्ते के अंत में भी सुबह-शाम कोहरा देखने को मिलेगा और प्रदूषण में सुधार की उम्मीद नहीं है।

Recommended Video

    Weather Update: इन राज्यों में आज Rain का Alert, पहाड़ों पर बर्फबारी के असार | वनइंडिया हिंदी
    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 242 AQI⁠ बहुत खराब
    • पंजाबी बाग- 248 AQI⁠ बहुत खराब
    • शादीपुर, दिल्ली-245 AQI⁠ बहुत खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-244 AQI⁠ बहुत खराब
    • अशोक विहार दिल्ली 245 AQI⁠ बहुत खराब
    • एनएसआईटी द्वारका, 249 QI⁠ बहुत खराब
    • लोधी रोड, 239 AQI⁠ बहुत खराब
    बारिश का ये सिलसिला अगले हफ्ते थम सकता है

    बारिश का ये सिलसिला अगले हफ्ते थम सकता है

    जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर झारखंड और बिहार में बारिश हो रही है जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज भी यहां बारिश होने की आशंका को व्यक्त किया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई राज्यों में बरसात हो रही है, हालांकि बारिश का ये सिलसिला अगले हफ्ते थम सकता है।

    पूर्वोत्तर में हल्की बारिश की आशंका

    पूर्वोत्तर में हल्की बारिश की आशंका

    जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान आपको , बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और त्रिपुरा में घना कोहरा भी देखने को मिलेगा तो वहीं झारखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी। जबकि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल ,ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों और अंडमान और निकोबार, उत्तर राजस्थान में आज हल्की बारिश होने की आशंका है, जबकि गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के आसार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+