कई राज्यों में बारिश की आशंका,दिल्ली का भी बदलेगा मौसम, जानिए Weather Updates

नई दिल्ली, 15 अप्रैल। देश के कई राज्यों में मौसम ने पलटी मारी है, बुधवार शाम से ही भारत के कई राज्यों में बारिश हो रही है, जिसकी वजह से तापमान में कमी आई है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों में हल्की से तेज बारिश आसार हैं, तो वहीं राजस्थान में धूल भरी आंधी आने की आशंका बनी हुई है, जबकि दिल्ली के मौसम में भी अगले 24 घंटों में तब्दीली होगी, यहां भी बादलों के बरसने की संभावना नजर आ रही है।

Recommended Video

    Weather Alert: IMD का अलर्ट कई राज्यों में बारिश की आशंका, Delhi का भी बदलेगा मौसम | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में कल से आंधी-पानी की आशंका

    दिल्ली में कल से आंधी-पानी की आशंका

    विभाग के मुताबिक दिल्ली में कल से आंधी-पानी का दौर शुरू हो सकता है। विभाग के मुताबिक 16, 17 और 18 अप्रैल को दिल्ली में मेघ बरसेंगे, जिससे तापमान में थोड़ी सी कमी आएगी। तो वहीं कर्नाटक और तमिलनाडु दोनों राज्यों में बारिश होगी, बेंगलुरु में कल से ही बारिश हो रही है, जिसके कारण यहां के ताप में काफी गिरावट आई है। अगले 24 घंटों के दौरान असम, त्रिपुरा, सिक्किम, मेघालय और मिजोरम में बरसात की पूरी संभावना है।

     धूल भरी आंधी

    धूल भरी आंधी

    जबकि बिहार, राजस्थान, गुजरात और एमपी में धूल भरी आंधी चल सकती है, आईएमडी ने पटना, बक्सर, बांका ,बेगूसराय ,भागलपुर ,भोजपुर में हीटवेव का अलर्ट जारी किया हुआ है तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान में पारा 38-40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

     बारिश और बर्फबारी होने की संभावना

    बारिश और बर्फबारी होने की संभावना

    ओडिशा, बंगाल, आंध्रा और केरल भी गर्मी से प्रभावित हैं। आने वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। जबकि हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में मौसम बिगड़ने का आसार है, यहां बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

    बढ़िया रहेगा मानसून

    बढ़िया रहेगा मानसून

    स्काईमेट ने लोगों को गुड न्यूज दी है, उसने कहा है कि इस बार मानसून सीजन काफी अच्छा रहेगा। जून से ही बारिश का दौर शुरू होगा, जो कि सितंबर तक चलेगा। ये लगातार तीसरा साल होगा, जब मानसून सामान्य होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+