Heatwave Alert: उत्तर से लेकर दक्षिण तक गर्मी प्रचंड, हीटवेव पर आया IMD का बड़ा अपडेट, जानिए क्या कहा?

IMD UPDATES: अलनीनो प्रभाव की वजह से इस बार सितंबर के महीने में बारिश कम हो सकती है लेकिन आईएमडी ने कहा है कि इस साल मानसून नार्मल ही रहेगा।

Heatwave Alert:

Severe heatwave Alert: उत्तर से लेकर दक्षिण तक इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। देश के कई राज्यों में अभी से ही पारा चालीस पार चला गया है। तो वहीं देश के नौ राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी है तो वहीं इस बारे में आईएमडी ने बड़ा अपडेट दिया है।

ओडिशा और आंध्र प्रदेश में पहले से राहत

आईएमडी की वरिष्ठ वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने मीडिया को जानकारी दी कि 'हां इस वक्त कई राज्यों में मौसम काफी गर्म हो गया है। आज पंजाब और हरियाणा में लू चल रही है तो वहीं यहां पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।' उन्होंने कहा कि 'सेंट्रल उत्तर प्रदेश, ईस्ट एरिया में भी काफी गर्मी महसूस की जा रही है और यहां पर भी हीटवेव चल रही है तो वहीं कल के मुकाबले आज ओडिशा और आंध्र प्रदेश में पहले से राहत है और गर्मी में कमी आई है।'

दिल्ली-एनसीआर में मौसम करवट लेगा

सोमा सेन ने साफ कहा कि 'कल से उत्तर-पश्चिम भारत में गर्म हवाएं नहीं चलेगी लेकिन अन्य राज्यों में इस तांडव जारी रहेगा तो वहीं कल के बाद दिल्ली-एनसीआर में मौसम करवट लेगा और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना दिखाई पड़ रही है, जिसका असर दिल्ली और आसपास के राज्यों में भी दिखेगा और बारिश होगी, जिससे निश्चित तौर पर गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। तो वहीं अगले 4 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में लू की स्थिति जारी रहने और उसके बाद कम होने की संभावना बनी हुई है।'

गर्मी ज्यादा पड़ने के आसार

तो वहीं आईएमडी ने इससे पहले कहा था कि आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी का और वार सहना होगा क्योंकि इस बार गर्मी ज्यादा पड़ने के आसार हैं। हालांकि उसने ये भी कहा है कि इस बार मानसून वक्त से पहले दस्तक दे सकता है और इस बार भी ये सामान्य ही रहेगा, हालांकि इस पर अलनीनो प्रभाव दिखेगा लेकिन उसका असर मानसून के अंतिम दौर यानी कि सितंबर के महीने में दिखाई देगा।

क्या होती है हीटवेव?

आपको बता दें कि जब मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो मौसम विभाग वहां पर 'हीटवेव' घोषित कर देता है। इस दौरान गर्म हवाएं चलती हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं होती है इसलिए इनसे हमेशा बचना चाहिए और हीटवेव के दौरान विभाग की ओर से दी गई गाइडलाइंस का पालन करना चाहिए।

क्या है गाइडलाइंस?

  • तेज धूप में बाहर जाने से बचें।
  • दोपहर में 12:00 से 3:00 बजे तक कोशिश करें कि घर में ही रहें।
  • चाय, कॉफी, अल्कोहल, जैसी चीजों के सेवन न करें।
  • बासी भोजन और बाहर की चीजें खाने से बचें।
  • घर से बाहर निकलते वक्त खुद को जरूर कवर करें।
  • पानी का सेवन भरपूर करें।

Recommended Video

    Weather Update: कई राज्यों के लिए Heat Wave का Alert, Delhi-NCR में होगी Rain | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+