Weather Updates: आज दिल्ली में दस्तक दे सकता है 'मानसून', केरल में जारी हुआ Red Alert
नई
Recommended Video

दिल्लीवालों को मानसून का इंतजार
मालूम हो कि आम तौर पर दिल्ली में मानसून के पहुंचने की तारीख 29 जून होती है, लेकिन इस बार वहां पहुंचने में देर हो गई है, जिससे दिल्ली में उच्च गर्मी और उच्च आर्द्रता की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोग काफी परेशान है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नारनौल में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा
हरियाणा के नारनौल में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो वहीं रोहतक, गुड़गांव और भिवानी में अधिकतम तापमान क्रमशः 40.1 डिग्री सेल्सियस, 40.7 डिग्री सेल्सियस और 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तीन-चार दिनों तक इन राज्यों में जमकर मेघ बरसेंगे
विभाग के मुताबिक बंगाल की खड़ी से निकली नम हवाएं नार्थ-वेस्ट की ओर तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है ,आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों को आज कवर करने की संभावना है। मानसून के कारण अगले तीन-चार दिनों तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, बंगाल में बारिश हो सकती है तो वहीं आज हिमाचल, झारखंड-बिहार में अच्छी-खासी बारिश हुई है।

केरल में 'रेड अलर्ट' जारी
तो वहीं दक्षिण में, केरल के कन्नूर और कासरगोड जिलों में आज भारी वर्ष का 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है। तेलंगाना, ओडिशा , गोवा , महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और मराठवाड़ा में बारिश होने की संभावना दिख रही है।
आखिर 'मानसून' कहते किसे हैं?
मानसून हिंद-अरब सागर की ओर से भारत के साउथ-वेस्ट कोस्ट पर आनी वाली हवाओं को कहते हैं जो भारत में बरसात कराती हैं। ये ऐसी मौसमी पवन होती हैं, जो दक्षिणी एशिया क्षेत्र में जून से सितंबर तक, केवल 4 महीने एक्टिव रहती हैं। हाइड्रोलोजी में मानसून का मतलब है- ऐसी हवा जो बारिश कराए।












Click it and Unblock the Notifications