दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने बढ़ाया सर्दी का सितम, ठिठुरने के लिए तैयार, पढ़िए मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

Weather Updates Today: दिसंबर महीने की शुरूआत के साथ ही देश भर में मौसम का मिजाज बदल चुका है। नवंबर महीने में जहां मौसम में गर्मी थी, वहीं अब ठंड बढ़ने लगी है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 9 दिसंबर तक पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश होने की पूरी संभावना जताई है।

साथ ही, दिल्ली-एनसीआर में देर रात तक हल्की-फुल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग द्वारा जारी बारिश के अलर्ट के बाद गाजियाबाद में देर शाम 7 बजे से ठंडी हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश और ठंडी हवाओं से एनसीआर के मौसम में एकाएक बदलाव से ठिठुरन पैदा हो गई।

Weather Updates

आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में उत्तर भारत और दिल्ली-एनसीआर के मौसम के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, 'पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास के इलाकों में बना हुआ है। हमारा अनुमान है कि 8 और 9 दिंसबर को हिमालय में हल्की से मध्यम बर्फबारी होगी।

मैदानी इलाकों पंजाब और हरियाणा में हल्की वर्षा होने की पूरी संभावना है। दिल्ली NCR में भी आज कहीं न कहीं हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि 9 दिसंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ जैसे आगे निकलेगा उसके बाद उत्तर पूर्वी भारत में शीतलहर की स्थिति आ सकती है। हमारा अनुमान है कि सबसे पहले तापमान राजस्थान में गिरेगा।

उसके बाद 10 दिसंबर से तापमान में गिरावट शुरु होगी, जिसके साथ पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान में 9 दिसंबर से 14 दिसंबर तक शीत लहर की स्थिति रहेगी। इस बीच, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 दिसंबर से इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ेगा।

दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया और स्थिति और खराब हो गई। शाम 4 बजे AQI 302 दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) को दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार के कारण जीआरएपी चरण IV प्रतिबंधों में ढील देने की अनुमति दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+