Weather Updates. दिल्ली-NCR में बरसे बादल, उत्तरकाशी में फटा बादल, 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली, 19 जुलाई। आखिरकार भीषण गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर को आज सुबह राहत मिली है। सोमवार सुबह दिल्ली और एनसीआर में जमकर बादल बरसे हैं, जिसकी वजह से तापमान में कमी आई है और मौसम सुहाना हो गया है। मालूम हो कि भारतीय मौसम विभाग ने पहले से ही दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में 19-20 जुलाई तक भारी बारिश की आशंका व्यक्त की थी। आज पूरे दिन दिल्ली में बादल बदलने के आसार हैं।

Recommended Video

    Weather Updates: Delhi-NCR में भारी बारिश, सुस्त पड़ी गाड़ियों की रफ्तार । वनइंडिया हिंदी
     दिल्ली-NCR में बरसे बादल

    दिल्ली-NCR में बरसे बादल

    भारी बारिश की वजह से गुरुग्राम के कई इलाकों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश की ही वजह से रविवार रात गुरुग्राम में तीन मंजिला इमारत ढह गई। जिसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। आनन-फानन में पहुंची प्रशासनिक टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया, जिसमें कुछ लोगों को निकाल लिया गया है।

    मुंबई-बिहार में बारिश से तबाही

    मुंबई-बिहार में बारिश से तबाही

    तो वहीं भारी बारिश के कारण मुंबई का हाल बेहाल है, महाराष्ट्र में दो अलग-अलग इलाकों में बारिश के बीच दीवार ढहने की वजह से 18 लोगों की मौत हो गई। रविवार रात से हो रही भारी बारिश ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है तो वहीं बिहार की भी हालत भारी बारिश के ही कारण खराब है,यहां के कई इलाके जलमग्न हैं जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

     satellite इमेज

    satellite इमेज

    तो वहीं दूसरी ओर भारतीय मौसम विभाग ने satellite इमेज के जरिए बताया है कि जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा चंडीगढ़, और दिल्ली, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान, उत्तरी कोंकण, बिहार के कुछ हिस्सों में तीव्र हवा का संवहन बना हुआ है, जिससे स्पष्ट है कि इन राज्यों में अगले 24 घंटों के अंदर भारी से भारी बारिश की आशंका है। तो वहीं फारुखनगर, बावल, रेवाड़ी, नूंह, सोहाना, होडल, औरंगाबाद, एटा, कासगंज, जलेसर, सादाबाद, सिकंदर राव, इगलास, आगरा में अगले कुछ घंटों में बारिश हो सकती है।

    उत्तरकाशी में बादल फटा

    उत्तरकाशी में बादल फटा

    तो वहीं हिमाचल प्रदेश में लगातार तीन दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी है, जबकि उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश ने उत्पात मचाया हुआ है। यहां के उत्तरकाशी में बादल फटा है, जिसकी वजह से तीन लोगों की मौतो हो गई है और चार लोग लापता हैं। विभाग ने आज भी यहां अलर्ट जारी किया हुआ है।

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक , पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं और कर्नाटक, केरल और दक्षिणी मध्य प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+