Weather Updates: दिल्ली में बारिश के कारण फिर बढ़ी सर्दी, कई राज्यों में आज भी बरसेंगे बादल, अलर्ट जारी
नई
दिल्ली,
27
फरवरी।
उत्तर
भारत
में
मौसम
को
लेकर
उलट-फेर
जारी
है,
पिछले
दो
दिनों
से
दिल्ली
में
बारिश
होने
के
कारण
एक
बार
फिर
से
लोगों
को
सर्दी
का
एहसास
हुआ
है।
पिछले
कई
दिनों
से
दिल्लीवासियों
के
दिन
में
स्वेटर
उतर
गए
थे
लेकिन
दो
दिनों
से
लोग
दिन
में
स्वेटर-शॉल
और
जैकेट
से
ढंके
दिखाई
दिए
हैं।
शुक्रवार
रात
को
बारिश
और
ओलावृष्टि
होने
के
कारण
अचानक
से
तापमान
में
गिरावट
आई
है
और
दिल्ली
में
सर्दी
बढ़ने
का
कारण
यही
है,
मौसम
विभाग
का
ताजा
अपडेट
कहता
है
कि
बारिश
के
चलते
अगले
दो
दिनों
तक
तेज
हवाएं
चलेंगी
और
तापमान
में
गिरावट
भी
आएगी
तो
वहीं
आज
भी
दिल्ली
और
आस
पास
के
इलाकों
में
आसमान
में
बादल
छाए
रहने
की
आशंका
है।
id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>
Recommended Video
Weather Update: Delhi में वापस लौटी सर्दी, अगले 2 दिन चलेंगी तेज हवाएं, IMD का Alert| वनइंडिया हिंदी

फिर से सर्दी बढ़ेगी
आईएमडी के मुताबिक आज भी यूपी, बिहार, एमपी और छत्तीसगढ़ में बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने इन सभी जगहों पर अलर्ट जारी किया है।उसका कहना है कि इन जगहों पर बारिश के साथ-साथ
ओलावृष्टि हो सकती है, जिससे ठंड में इजाफा हो सकता है और एक बार फिर से सर्दी बढ़ेगी।

मिजोरम में भी मेघ बरसने की आशंका
मौसम विभाग का कहना है कि साउथ-ईस्ट में बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक प्रेशर बना हुआ है, इसी वजह से राज्यों में बारिश के आसार हैं। तो वहीं पूर्वोत्तर में भी बारिश होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। असम, सिक्किम और मिजोरम में भी मेघ बरसने की आशंका है।

यलो अलर्ट जारी
और इसी वजह से यहां पर अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल और उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी की आशंका है और इसी वजह से यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति
- पूसा, दिल्ली- 121 AQI खराब
- पंजाबी बाग- 102 AQI खराब
- शादीपुर- 111 AQI खराब
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-180 AQI खराब
- अशोक विहार - 119 AQI खराब
- एनएसआईटी द्वारका, 123 QI खराब
- लोधी रोड, 121 AQI खराब












Click it and Unblock the Notifications