फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल, 5 दिनों का Alert जारी

नई दिल्ली, 23 फरवरी। उत्तर भारत में इस वक्त सियासी पारा चढ़ गया है, जिसकी वजह से अब लोगों को दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है, हालांकि अभी भी सुबह-शाम की ठंड व्याप्त है लेकिन हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से आज से लेकर अगले 5 दिनों तक नॉर्थ के कई राज्यों में बारिश होने के आसार है। आईएमडी के मुताबिक दिल्‍ली में बुधवार को हल्‍के बादल छाए रहेंगे और 25-26 तारीख के बीच में बारिश होने की आशंका है इस वजह से दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, एमपी, छत्तीसगढ़ में 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी हुआ है।

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

जबकि हिमाचल, उत्तराखंड और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी के आसार है, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि साउथ-ईस्ट में बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक प्रेशर बना हुआ है, जिसकी वजह से देश के कई राज्यों में आज तेज हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं बारिश होने के भी आसार नजर आ रहे हैं।

 मौसम फिर से पलटी मारेगा और पारा चढ़ेगा

मौसम फिर से पलटी मारेगा और पारा चढ़ेगा

जबकि दिल्‍ली-एनसीआर समेत उत्‍तरी पंजाब व हरियाणा में हल्‍की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग कह रहा है कि 25 फरवरी के बाद से मौसम फिर से पलटी मारेगा और पारा चढ़ेगा और तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

हवा की स्पीड 30-40 किमी प्रति घंटे रहेगी

हवा की स्पीड 30-40 किमी प्रति घंटे रहेगी

अगर बात राजधानी की करें तो दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रह सकता है। आईएमडीने कहा है कि जिस वक्त बारिश होगी उस वक्त हवा की स्पीड 30-40 किमी प्रति घंटे रह सकती है।

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

  • पूसा, दिल्ली- 192 AQI⁠ बहुत खराब
  • पंजाबी बाग- 201 AQI⁠ बहुत खराब
  • शादीपुर, दिल्ली 211 AQI⁠ बहुत खराब
  • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-217 AQI⁠ बहुत खराब
  • अशोक विहार दिल्ली 206 AQI⁠ बहुत खराब
  • एनएसआईटी द्वारका, 218 QI⁠ बहुत खराब
  • लोधी रोड, 204 AQI⁠ बहुत खराब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+