Weather Updates: दिल्ली में उमस बरकरार लेकिन इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
नई
Recommended Video

अगले 3 दिनों में दिल्ली में तापमान निम्नलिखित रहेगा
- 8 जुलाई- अधिकतम तापमान 39 डिग्री
- 9 जुलाई- अधिकतम तापमान 37 डिग्री
- 10 जुलाई- अधिकतम तापमान 36 डिग्री

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी
वैसे जहां दिल्ली के मौसम का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट कल से ही जारी किया है। देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौड़ागढ़ में आज से लेकर अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार दिख रहे हैं तो वहीं कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी आज भारी बारिश की संभावना नजर आ रही है।

9 जुलाई से भारी वर्षा के आसार
आईएमडी ने कहा है कि 8 जुलाई से लेकर 10 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश , कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में अच्छी -खासी बारिश की आशंका है। तो वहीं उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ में 9 जुलाई से भारी वर्षा के आसार दिख रहे हैं।

स्काईमेट ने कही ये बात
जबकि स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है और वर्षा के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली कड़क सकती है।
आखिर 'मानसून' कहते किसे हैं?
मानसून हिंद-अरब सागर की ओर से भारत के साउथ-वेस्ट तट पर आनी वाली हवाओं को कहते हैं जो भारत में बरसात कराती हैं। ये ऐसी मौसमी पवन केवल 4 महीने एक्टिव रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications