Weather Updates: दिल्ली समेत कई राज्यों में आज बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, Alert जारी

नई दिल्ली, 24 फरवरी। उत्तर भारत में इस वक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बारिश के आसार बने हुए हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा और एमपी में बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आने वाले 4 दिनों में पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है, तो वहीं पूर्वी यूपी में 25 और 26 फरवरी को बारिश के आसार हैं इसलिए यहां अलर्ट जारी है। आज यूपी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस का अनुमान है।

Recommended Video

    Weather Update: कई राज्यों में बारिश की संभावना, 25 फरवरी के बाद बढ़ेगा तापमान | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा

    दिल्ली में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा

    तो वहीं दिल्ली में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में कल का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान हैं तो वहीं दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    कई राज्यों में बारिश के आसार

    कई राज्यों में बारिश के आसार

    जबकि हिमाचल, उत्तराखंड और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी के आसार है, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि साउथ-ईस्ट में बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक प्रेशर बना हुआ है, इसी वजह से राज्यों में बारिश होगी।

    कश्मीर घाटी में हल्की बारिश हो रही है

    तो वहीं दूसरी ओर मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के मुताबिक सोमवार रात से कश्मीर घाटी में हल्की बारिश हो रही है और पहलगाम, शोपियां, सोनमराग और गुलमराग में भी 1 से 2 फीट बर्फबारी हुई। मौसम एजेंसी के मुताबिक अगले दो दिन तक बारिश और बर्फबारी का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा।

    मौसम 25 फरवरी के बाद फिर से पलटी मारेगा

    मौसम 25 फरवरी के बाद फिर से पलटी मारेगा

    हालांकि मौसम 25 फरवरी के बाद फिर से पलटी मारेगा और तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। आईएमडीने कहा है कि जिस वक्त बारिश होगी उस वक्त हवा की स्पीड 30-40 किमी प्रति घंटे रह सकती है।

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 327 AQI⁠ बहुत खराब
    • पंजाबी बाग- 312 AQI⁠ बहुत खराब
    • शादीपुर- 319 AQI⁠ बहुत खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-312AQI⁠ बहुत खराब
    • अशोक विहार - 317 AQI⁠ बहुत खराब
    • एनएसआईटी द्वारका, 345 QI⁠ बहुत खराब
    • लोधी रोड, 312 AQI⁠ बहुत खराब

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+