यूपी-बिहार में आज मेघ बरपा सकते हैं कहर, गुजरात में Orange Alert

नई दिल्ली। मॉनसून अपनी अंतिम अवस्था में हैं, बावजूद इसके ये जाते-जाते भी देश के कई राज्यों में तीव्र रूप से सक्रिय हो गया है इसी वजह से देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, स्काईमेट के मुताबिक इस समय एक ट्रफ रेखा पंजाब से गुजरात तक फैली हुई है , जो कि बिहार के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश को प्रभावित कर रही हैं इसलिए उत्तर प्रदेश और बिहार के ज़्यादातर हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

गुजरात के कुछ इलाकों में हो सकती है भारी बारिश

गुजरात के कुछ इलाकों में हो सकती है भारी बारिश

इसके अलावा, अगले 18 से 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा से इंकार नहीं किया जा सकता है, ये राज्य उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और हिमाचल हैं, जबकि भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात के कुछ इलाकों जैसे स्वराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश की संभावना जताई है, इन इलाकों के लिए ओरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

इन राज्यों में भी भारी बारिश का कहर

इन राज्यों में भी भारी बारिश का कहर

वहीं पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणांचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के कई इलाकों में भी भारी बारिश की आशंका है जबकि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडीशा में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी वहीं कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है।

यूपी के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

यूपी के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

विभाग के अनुसार, यूपी के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कन्‍नौज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्‍तानपुर, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्‍ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, अयोध्‍या, बस्‍ती, अंबेडकरनगर एवं उसके आसपास के इलाकों में मध्‍यम से भारी बारिश की चेतानवनी जारी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+