Weather Updates: अभी और सताएगी ठंड, दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश की आशंका, जानिए IMD का बड़ा अपडेट
मौसम विभाग ने कहा है कि । 11 जनवरी की रात और 12 जनवरी की सुबह दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी में हल्की बूंदा बांदी होने की संभावना है।

Weather Updates: पूरा उत्तर भारत कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं। आज दिल्ली-एनसीआर में कोहरे ने बहुत लोगों को परेशान किया है। दिन के 12 बजे तक यहां धुंध छाई रही। जिसकी वजह से 267 ट्रेनें रद्द कर दी गई है तो वहीं कई फ्लाइट्स अपने निर्धारित वक्त से काफी देर से उड़ रही हैं। कोहरे और शीतलहर ने जनजीवन को काफी प्रभावित कर रखा है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट और भी डराने वाला है।
सबसे खराब कोहरे की स्थिति
आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने अपने ताजा बयान में कहा है कि दिल्ली में आज मौसम के सबसे खराब कोहरे की स्थिति देखी गई। घने कोहरे के कारण दिल्ली में आज तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 11 जनवरी की रात और 12 जनवरी की सुबह दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी में हल्की बूंदा बांदी होने की संभावना है तो वहीं 11 और 12 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी की आशंका बनी हुई है।

हालांकि पश्चिमी विक्षोभ का असर 12 तारीख के बाद कम होगा, जिसके बाद तापमान में वृद्धि होगी तो वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा और रविवार को अयोध्या सबसे ठंडा जिला रहा, यहां तीन डिग्री पारा पहुंच गया था। तो वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में प्रचंड ठंड तका दौर 12 जनवरी तक जारी रहेगा।
अभी भी यहां पर Cold Day घोषित
राजस्थान के बीकानेर में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, अलवर, जयपुर, फतेहपुर, माउंट आबू, चूरू के तापमान में मामूली सुधार हुआ है, लेकिन यहां अभी भी भयंकर ठंड पड़ रही है लेकिन अभी भी यहां पर Cold Day घोषित है।

तो वहीं कश्मीर में बर्फबारी का दौर जारी है। कई जगहों पर पारा माइनस है। गुलमर्ग में तापमान -3. 4 ,श्रीनगर -0.1 में चल रहा है तो लद्दाख और कारगिल में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 31 जनवरी तक यहां के मौसम में कोई परिवर्तन नहीं होने वाला है। डल झील का पानी जम चुका है और कश्मीर बर्फ की चादर में लिपटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications