Weather forecast: अगस्त-सितंबर में जमकर होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट

नई दिल्ली, 03 अगस्त। देश के कई राज्य इस वक्त भारी बारिश से ग्रस्त हैं तो वहीं दूसरी ओर भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में अगस्त-सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अगस्त-सितंबर में जमकर बारिश होगी, खास करके कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, पूर्वोत्तर राज्यों,बिहार में इस बार जमकर बारिश होने वाली है।

Recommended Video

    Weather Update: August-September में होगी भारी बारिश, UP-बिहार में बारिश का Alert | वनइंडिया हिंदी
    अगस्त-सितंबर में के 95 से 105 प्रतिशत बारिश हो सकती है

    अगस्त-सितंबर में के 95 से 105 प्रतिशत बारिश हो सकती है

    महानिदेशक के मुताबिक अगस्त-सितंबर में के 95 से 105 प्रतिशत बारिश हो सकती है और जिस रफ्तार से मानसून की बारिश हो रही है, उस हिसाब से लगता है कि बारिश ज्यादा ही होगी इसलिए लोगों को अभी से ही सचेत रहने की जरूरत है।

    इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट

    इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट

    मौसम विभाग ने कहा है कि आज उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा , सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, बिहार, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, अंडमान-निकोबार, कोंकण और गोवा में तेज बारिश हो सकती है को वहीं जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, गुजरात, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा,तेलंगाना,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में जोरदार बारिश हो सकती है तो वहीं पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में बारिश के कारण बाढ़ जैसे आसार दिख रहे हैं।

    कुछ हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है

    कुछ हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है

    तो वहीं राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक , पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु में मध्यम बारिश के आसार हैं और कर्नाटक, केरल और दक्षिणी मध्य प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+