Weather Updates: राजस्थान में पारा पहुंचा 43 पार, आगरा में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, Heat Wave का अलर्ट जारी
नई दिल्ली, 31 मार्च। उत्तर भारत में गर्मी ने अभी से ही लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। प्रचंड गर्मी की वजह से लोगों का दिन में अभी से ही बाहर निकलना काफी मुश्किल हो रहा है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि देश के कई राज्यों में लू चलने की आशंका व्यक्त की है और इसी वजह से देश के कई राज्यों में Heat Wave का अलर्ट जारी है।

आगरा में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड
लोगों को मार्च में ही जून वाली गर्मी झेलनी पड़ रही है। ताजनगरी आगरा में बुधवार को पारा 42 डिग्री पहुंच गया तो वहीं यहां गर्मी ने कल रिकॉर्ड कायम किया है। मार्च के महीने में कभी भी आगरा इतना गर्म नहीं रहा, हालांकि गर्मी के मामले में आगरा राज्य का दूसरा गर्म शहर रहा क्योंकि कल यूपी में सबसे ज्यादा गर्म झांसी रहा, जहां पारा 42.1 डिग्री तक जा पहुंचा है।

चुरू में पारा पहुंचा 43 डिग्री पार
जो हाल यूपी का है वही हाल राजस्थान का भी है। वीरों की भूमि राजस्थान अभी से ही शोले उगल रही है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। तो वहीं चुरू में कल पारा 43 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विभाग ने राज्य में Heat Wave का अलर्ट जारी किया हुआ है। आने वाले दिनों में भी राजस्थान में गर्मी का यही हाल रहने वाला है। डूंगरपुर, झुंझुनूं,सीकर, टोंक, कोटा, बूंदी, जयपुर, धौलपुर, करौली तेज गर्म हवाएं चलने का अनुमान है।

1 अप्रैल को 'हीट वेव' चलने की चेतावनी
राजस्थान के साथ-साथ दिल्ली, मध्य प्रदेश, झारखंड और गुजरात में हीट वेव की आशंका है इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में 1 अप्रैल को 'हीट वेव' चलने की चेतावनी दी गई है। जबकि बिहार के कुछ शहरों मे आज हल्की बारिश होने के आसार है। जबकि गुजरात में कहीं-कहीं पारा 40 डिग्री पहुंच गया है।

हल्की बारिश होने की आशंका
विदर्भ, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु ,पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं, तो वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ जिलों मे बारिश होने की आशंका बनी हुई है। अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications