Weather Updates: होलिका-दहन पर कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए दिल्ली का हाल

नई दिल्ली, 17 मार्च। 'होलिका दहन' से पहले ही उत्तर भारत के कई राज्यों में पारा चढ़ने लगा है, जिसकी वजह से कई राज्यों में गर्मी बढ़ गई है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज से कई राज्यों के मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दिल्ली समेत कई राज्यों में अब तापमान बढ़ने वाला है तो कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने वाली हैं तो वहीं कुछ जगहों पर लू चलने के आसार बताए जा रहे हैं।

Recommended Video

    Weather Update: गर्मी मार्च में ही तोड़ रही रिकॉर्ड, Delhi का सबसे गर्म दिन बुधवार | वनइंडिया हिंदी
    हल्की बारिश होने की आशंका

    हल्की बारिश होने की आशंका

    भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में लू चलने की आशंका है, जिसकी वजह से पिछले तीन दिनों से यहां पर अलर्ट जारी है। तो वहीं दूसरी ओर बिहार, झारखंड,यूपी, और पंजाब-हरियाणा में मौसम शुष्क रहने वाला है और पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों में हल्की बारिश होने की आशंका बनी हुई है।

    गर्मी बढ़ेगी और मौसम शुष्क रहेगा

    गर्मी बढ़ेगी और मौसम शुष्क रहेगा

    जबकि पहाड़ों पर यानी कि उत्तराखंड और हिमाचल में भी तापमान बढ़ने के आसार हैं। होली के बाद से मौसम फिर पलटी मारेगा और देश के कई राज्यों में तेजी से गर्मी बढ़ेगी और मौसम शुष्क रहेगा।

    राजधानी दिल्ली

    राजधानी दिल्ली

    राजधानी दिल्ली में अधिकत मतापमान आज 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रह सकने की आशंका है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के लिए होली तक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 299 AQI⁠ खराब
    • पंजाबी बाग- 268 AQI⁠ खराब
    • शादीपुर- 235 AQI⁠ खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-248 AQI⁠ खराब
    • अशोक विहार -237 AQI⁠ खराब
    • एनएसआईटी द्वारका- 241 QI⁠ खराब
    • लोधी रोड, 253 AQI⁠ खराब

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+