Weather Updates: दिल्ली-NCR में आज भी बरसेंगे बादल,कई राज्यों में अलर्ट जारी
नई दिल्ली, 13 सितंबर। दिल्ली में बारिश ने आफत पैदा कर दी है। शनिवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने के आसार हैं और पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और बिजली कड़क सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में पूरे हफ्ते बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापतमान 33 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।
Recommended Video

दिल्ली-NCR में आज भी बरसेंगे बादल
आईएमडी के मुताबिक अगले 2 घंटों के दौरान रोहतक, कुरुक्षेत्र, गोहाना, करनाल, पानीपत, राजौंद, असंध, सफीदों, जींद, हांसी, सिवानी, महम, तोशाम (हरियाणा) में तेज गरज के साथ बादल बरस सकते हैं। गौरतलब है कि मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के पास एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जो कि ओडिशा के तट को पार कर गया है, जिसकी वजह से इस वक्त दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है।

मानसून अपने लास्ट जोन में है
मौसम विभाग का कहना है कि इस वक्त मानसून अपने लास्ट जोन में है इसलिए इस वक्त राज्यों में जमकर बादल बरस रहे हैं। केवल दिल्ली और एनसीआर ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड,वेस्ट यूपी, जम्मू और राजस्थान में भी 13 से लेकर 18 सितंबर तक भारी बारिश के आसार हैं। तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों नें भी आज बदल बरस सकते हैं और यहां भी अगले दो दिनों तक बारिश हो सकती है।

साउथ में भी आज हल्की बारिश का अनुमान
जबकि साउथ में भी आज हल्की बारिश का अनुमान है। कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में आज हल्की बारिश के आसार हैं तो वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी आज तेज बारिश हो सकती है।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी
जबकि मौसम के बारे में जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने कहा है कि आज से लेकर अगले तीनों दिनों तक दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड,छत्तीसगढ़, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के आसार हैं, जबकि कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में आज हल्की बरसात हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications