Weather Updates: कई राज्यों में बरसेंगे बादल लेकिन गुजरात-राजस्थान में Heat Wave का अलर्ट जारी
नई दिल्ली, 14 मार्च। उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी ने दस्तक दे दी है। कई शहरों में पारा चढ़ गया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि गुजरात के कुछ हिस्सों में हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव की स्थिति बनी हुई है, इसलिए उसने यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है तो वहीं दूसरी ओर गुजरात, ओडिशा और राजस्थान में भी लू चलने का अनुमान है। जहां इन राज्यों में गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में बारिश की आशंका बनी हुई है।
Recommended Video

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
मौसम विभाग ने कहा कि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कई राज्यों में बारिश हो सकती है, इसी वजह से उसने पंजाब, हरियाणा, बिहार और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।तो वहीं दिल्ली की बात करे तो आज यहां मौसम साफ रहने वाला है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पार जा सकता है
आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पार और न्यूनतम तापमान भी 16 के आस-पास रह सकता है तो वहीं जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद , हिमाचल प्रदेश में आज मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि आईएमडी ने कहा है कि बारिश के बावजूद पारे में बढ़ोत्तरी होगी जिससे गर्मी बढ़ेगी। जबकि दक्षिण भारत में बारिश होने के आसार हैं। आज केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी बारिश होने के आसार हैं।

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति
- पूसा, दिल्ली- 279 AQI खराब
- पंजाबी बाग- 252 AQI खराब
- शादीपुर- 221 AQI खराब
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-231 AQI खराब
- अशोक विहार -272 AQI खराब
- एनएसआईटी द्वारका- 232 QI खराब
- लोधी रोड, 232 AQI खराब

क्या होती है हीटवेव?
जब तापमान किसी दिए गए एरिया औसत से अधिक होता है तो उसे हीट वेव या लू कहते हैं। मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक और पहाड़ी क्षेत्रों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो लू चलने की स्थिति पैदा हो जाती है। यदि तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, तो इसे 'खतरनाक लू' की श्रेणी में रखा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications