Weather Updates: दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की आशंका, हिमाचल में हुई बर्फबारी, अलर्ट जारी

Weather Updates: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में आज बारिश की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली, पानीपत, गन्नौर (हरियाणा) बड़ौत, बागपत, नंदगांव, इगलास, बरसाना, राया, हाथरस, मथुरा, जलेसर, सादाबाद (यूपी) के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।आपको बता दें कि आईएमडी ने पहले से ही यहां पर बारिश की आशंका को व्यक्त किया था। अगर इन जगहों पर आज बारिश होती है तो निश्चित रूप से प्रदूषण में कमी आएगी।

Recommended Video

    Weather Updates: Delhi-NCR में होगी बारिश, पड़ेगी कड़ाके की सर्दी | वनइंडिया हिंदी |*News
    Weather Updates:

    आपको बता दें कि दिल्ली में आज भी AQI 300 के पार है लेकिन ये कल की अपेक्षा आज बेहतर है। धुंध की चादर आज भी राजधानी में देखने को मिल रही है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 284 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 211 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 323 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 292 AQI
    • परपड़गंज - 312 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी- 323 AQI
    Weather Updates:

    ये है मापदंड

    • शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
    • 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
    • 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
    • 201 और 300 के बीच AQI "खराब",
    • 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
    • 401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"
    Weather Updates:

    दिल्ली में आज भ न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस हफ्ते लोगों को गर्मी से छुटकारा मिलेगा और इसके बाद मौसम शुष्क होगा और सर्दी बढ़ेगी। जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर हिमाचल में बर्फबारी हुई है, जिससे तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग ने आज भी यहां पर बर्फबारी की आशंका को व्यक्त किया है। हिमाचल के साथ-साथ उत्तराखंड और कश्मीर में भी बारिश के आसार हैं।

    Weather Updates:

    तो वहीं यूपी, बिहार और एमपी में भी आज मौसम पलटी मार सकता है। जहां उत्तर का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण में भी आज बारिश हो सकती है। केरल, कर्नाटक,आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आज बारिश हो सकती है और असम, सिक्किम और मेघालय में हल्की बारिश होने का अनुमान है, जबकि बाकी जगहों पर मौसम ड्राई रहेगा, जबकि राजस्थान में ही आज हल्की बारिश हो सकती है।

    तो वहीं निजी कंपनी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के अंदर देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों का भी ताप बदलेगा। तमिलनाडु में मानसून की सक्रियता और एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से देश के कई राज्यों में आज बारिश हो सकती है, जिससे ठंड में इजाफा होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+