Weather Updates: दिल्ली में आज भी मौसम रहेगा भीगा-भीगा लेकिन इन चार राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली, 26 जुलाई। उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश का दौर 28 जुलाई से शुरू हो सकता है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में आज हल्की बारिश का अनुमान है, आज राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रह सकता है लेकिन लगातार बारिश का सिलसिला गुरुवार से शुरु होने जा रहा है।

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
तो वहीं अगले चार दिनों के लिए राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, मौसम विभाग ने कहा है कि यहां पर मूसलाधार बारिश हो सकती है तो वहीं गुजरात, कोंकण, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, कर्नाटक में हल्की बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं।

एमपी में आज भी Orange अलर्ट जारी
एमपी में आज भी Orange अलर्ट जारी है। नर्मदापुरम, मंदसौर, खंडवा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, शिवपुरी, श्योपुर, नीमच, हरदा, नरसिंहपुर और बैतूल में एक बार फिर तेज बिजली चमकने और भारी बारिश होने के आसार हैं।

घर से बाहर निकलते वक्त मौसम का हाल जरूर जान लें
तो वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय,नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सलाह दी गई है वो घर से बाहर निकलते वक्त मौसम का हाल जरूर जान लें।

यहां भारी बारिश हो सकती है
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, मणिपुर, गुजरात, राजस्थान, तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान,कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। तो वहीं एमपी में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications