Weather Updates: कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अब बरसेंगे बादल, जानिए दिल्ली का हाल
नई दिल्ली, 01 जून। मौसम में उलटफेर जारी है, देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है तो कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है कि आज भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे लेकिन अधिकतम तापमान चालीस डिग्री के ही आस-पास रहने का अनुमान है। आईएमडी ने कहा है कि देश के कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधिया सक्रिय हैं और इस वजह से देश के कई राज्यों में इस वक्त बारिश हो रही है।
Recommended Video

पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश के होने के आसार
आज से चार दिनों तक पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश के होने के आसार हैं तो वहीं बिहार-झारखंड में आंधी तूफान आने की आशंका बनी हुई है। तो वहीं यूपी,एमपी, हिमाचल और उत्तराखंड में भी आज जमकर बरसात होने के आसार हैं। मौसमविभाग के अनुसार, 1 जून से पूर्वोत्तर भारत में वर्षा की गतिविधि बढ़ेगी क्योंकि बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पूर्वी भारत में निचले स्तर की दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ 2 जून से मजबूत होने की संभावना है।

गोवा में जल्द पहुंचेहा
तो वहीं दक्षिण पश्चिम मानसून की बात करें तो मौसम विभाग वे कहा है कि इसकी चाल शबाब पर है और ये बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं इसलिए उम्मीद है कि मानसून अगले दो से तीन दिनों में गोवा सहित कर्नाटक, तमिलनाडु,कन्याकुमारी और कोंकण बेल्ट के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर जाएगा और इसके बाद ये बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों, पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आगे बढ़ेगा।

मानसून 29 मई को केरल पहुंचा था
गौरतलब है कि मानसून 29 मई को केरल पहुंचा था। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने कहा है कि आज केरल-माहे और लक्षद्वीप में गरज या बिजली के साथ भारी बारिश होने की आशंका बनी हुई है तो वहीं मौसम एजेंसी ने अगले पांच दिनों के दौरान कर्नाटक ,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका व्यक्त की है।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
तो वहीं ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में, अगले तीन दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की वर्षा होने की संभावना है। तो वहीं अगले पांच दिनों के दौरान पूरे देश में लू की स्थिति नहीं बनेगी और अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।












Click it and Unblock the Notifications