Weather Updates in Hindi: हरियाणा में Yellow Alert, जारी, जानिए बाकी राज्यों का हाल

Weather Updates in Hindi: मानसूनी बारिश के उथल-पुथल से लोग ही नहीं वैज्ञानिक भी हैरान परेशान हैं, दिल्ली में जहां आज हल्की बारिश हो सकती है, वहीं दूसरी ओर देश के दूसरे राज्यों में आज से लेकर अगले तीन दिन काफी बारिश होने के आसार हैं इसलिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है।

Weather Updates in Hindi

आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली में तो आज हल्की बरसात हो सकती है लेकिन दिल्ली से सटे हरियाणा में भारी बारिश का अनुमान है और इसी कारण यहां पर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जगहों पर होगी सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किमी हो सकती है, जिन जगहों पर बारिश होने के सबसे ज्यादा आसार हैं, उनके नाम बावल, बहादुरगढ़, कोसली, पटौदी, फरीदाबाद, झज्जर, जगाधरी, छछरौली, इंद्री, रादौर, थानेसर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, गुरुग्राम, बल्लभगढ़ और सोहना हैं।

दस सितंबर तक रहेगा मौसम खराब

मौसम विभाग का कहना है का बारिश का ये आलम अगले दस सितंबर तक रहेगा, उसके बाद मौसम में परिवर्तन होगा, फिलहाल बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिलेगी। हरियाणा के अलावा पंजाब, एमपी, यूपी, बिहार में भी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं असम, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर में आज जमकर बरसात होगी इसलिए यहां पर भी येलो अलर्ट जारी है।

उत्तराखंड में भी हल्की बारिश के आसार हैं

तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि कश्मीर में भी बारिश संभव है तो वहीं दक्षिण भारत में बारिश का दौर तेजी से जारी रहेगा। कर्नाटक, तेलगंना, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश हो सकती है और लोगों को इसके प्रति सचेत रहने को कहा गया है।

हल्की से मध्यम बरसात की संभावना

आईएमडी ने महाराष्ट्र, गोवा, बंगाल और ओडिशा में भी हल्की से मध्यम बरसात की संभावना को व्यक्त किया है और लोगों को सेहत के प्रति भी जागरूक रहने को बोला है क्योंकि सर्दी-गर्मी की वजह से लोग बुखार-खांसी से ज्यादा पीड़ित हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+