Weather Updates: भारी बारिश की IMD ने यूपी-हरियाणा जारी की चेतावनी, हिमाचल और उत्तराखंड में अलर्ट

Weather Updates Today: मुंबई में मूसलाधार बारिश से मायानगरी की रफ्तार थम सी गई है। भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था।

आईएमडी (IMD) के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि हमने कल महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। वहीं, आज भी कोंकण क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र में बहुत बहुत अधिक यानी भारी बारिश हो सकती है।

Naresh Kumar

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि गुजरात में भी आज बहुत भारी बारिश की संभावना है। उत्तर पूर्वी राज्यों में भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट है। दिल्ली में आज और कल हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही, कहा कि बारिश की वजह से रोड भी जाम हो सकती है। इस बीच, पश्चिम बंगाल में बीरभूम शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई।

वहीं, मुंबई में भारी बारिश के चलते एहतियातन गुरुवार 26 सितंबर को सभी स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई थी। क्योंकि, 25 सितंबर को हुई भारी बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया था। लोकल ट्रेनें जहां-तहां रुक गईं औऱ आने वाली कम से कम 14 उड़ानों का रूट डायवर्ट करना पड़ा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल मुंबई में स्थिति अभी सामान्य है। हालांकि, मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुजरात के सूरत में बुधवार शाम 2 घंटे में 2 इंच बारिश हुई। कदरसा और संग्रामपुरा इलाके में नहरों में बाढ़ आ गई। बच्चे स्कूलों में फंस गए, जिन्हें दमकल ने रेस्क्यू किया।

गुजरात में अगले चार दिनों तक बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। ओडिशा में कई इलाकों में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है। पुरी में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। कोणार्क सूर्य मंदिर के कैंपस में पानी भर गया। मंदिर कैंपस से पानी निकालने के लिए पंप लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+