Weather Updates: मुंबई में बारिश, तमिलनाडु में Orange Alert, कश्मीर में हो सकती है बर्फबारी
मुंबई, 01 दिसंबर। आज सुबह से मुंबई में बारिश हो रही है, जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई में कल से ही भारी बारिश का अलर्ट जारी था। आईएमडी ने गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही कहा था कि 1-2 दिसंबर को नार्थ में भारी बारिश की आशंका है। तो वहीं ओडिशा-आंध्र प्रदेश में पहले से ही साइक्लोविक अलर्ट जारी है।
Recommended Video

मुंबई में बारिश
आपको बता दें कि बुधवार को मुंबई के बांद्रा, शिवड़ी, वडाला, परेल, वाशी, सानपाडा में बारिश हो रही है। आमतौर पर वैसे मुंबई में इस वक्त बारिश नहीं होती है इसलिए इस बेमौसम की बरसात ने जरूर लोगों को तंग कर दिया है।

भारी बारिश की चेतावनी
तो वहीं एमपी में भी मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार से इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में भारी बारिश और भोपाल में हल्की बारिश के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते अलीराजपुर, उज्जैन, झाबुआ, राजगढ़, गंजबासौदा, बारासिवनी, इंदौर, शाजापुर, देवास, धार, रतलाम, सीहोर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

कई जिलों में Orange Alert जारी
तो वहीं आज और कल दिल्ली, हिमाचल और यूपी-बिहार में भी हल्की बारिश के आसार है, जबकि कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका बनी हुई है। तमिलनाडु में जमकर बरसात हो रही है। आज भी कई जिलों में Orange Alert जारी है।

मछुआरों को सलाह
आपको बता दें कि इस वक्त तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय है, जिसके कारण वहां पर भारी बारिश हो रही है।आईएमडी ने मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 2 और 3 दिसंबर समुद्र में ना जाएं।

भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना
जबकि निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अगले 48-72 घंटों में तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा के समुद्र तट 03 दिसंबर के आसपास भारी बारिश हो सकती है और इस वजह से यहां अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications