Weather: यूपी-उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश की आशंका, दिल्ली में भी बरसेंगे बदरा, जानिए अपडेट

नई दिल्ली, 15 सितंबर। देश के कई राज्यों में मौसम का उलटफेरजारी है, भारत मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में आज भी कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। उसके मुताबिक आज यूपी-उत्तराखंड में कई जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं तो वहीं दिल्ली में भी आज बादल बरस सकते हैं। बरसात को लेकर आईएमडी ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया हुआ है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi का बदला मौसम, जानें आज कहां-कहां होगी बारिश |वनइंडिया हिंदी | *News
    राजधानी दिल्ली में आज शाम तक तेज बारिश हो सकती है

    राजधानी दिल्ली में आज शाम तक तेज बारिश हो सकती है

    राजधानी दिल्ली में आज शाम तक तेज बारिश हो सकती है लेकिन यहां पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आस-पास रह सकता है। बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाएं भी चल सकती है, हालांकि ये हवाएं हल्की हो होंगी।

     उत्तराखंड में आज और कल ऑरेन्ज अलर्ट

    उत्तराखंड में आज और कल ऑरेन्ज अलर्ट

    तो वहीं उत्तराखंड में आज और कल ऑरेन्ज अलर्ट और 17 -18 सितंबर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं यूपी के करीब 35 जिलों में आज जमकर वर्षा होने वाली है।

    गुजरात में भी तेज बारिश का अंदेशा

    तो वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है , जबकि गुजरात में भी तेज बारिश का अंदेशा है।

    महाराष्ट्र में आज भी बारिश हो सकती है

    महाराष्ट्र में आज भी बारिश हो सकती है

    जबकि महाराष्ट्र में आज भी बारिश हो सकती है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में पहले से ही भारी बारिश के लिए पांच दिनों का अलर्ट जारी किया था। इसलिए राज्य के कई जिलों में भी आज बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

     भारी बारिश का अंदेशा

    भारी बारिश का अंदेशा

    जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने अगले 24 घंटों के दौरान आज महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल ,तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, , उत्तराखंड, असम , सिक्किम में भारी बारिश का अंदेशा व्यक्त किया है इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+