Weather Updates: दिल्ली-NCR में आज भी बरसेंगे बादल, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
नई दिल्ली, 12 सितंबर। देश की राजधानी दिल्ली में बारिश ने 121 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस वक्त दिल्ली के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं तो वहीं लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में आज भी जमकर बारिश हो सकती है और इसी वजह से उसने यहां अलर्ट जारी किया हुआ है।
Recommended Video

दिल्ली-NCR में आज भी बरसेंगे बादल
मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक आज पंजाब, हरियाणा,दिल्ली, उत्तराखंड,वेस्ट यूपी, जम्मू और राजस्थान में भारी बारिश के आसार हैं। विभाग ने यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है, जबकि प्रशासन ने लोगों से बिना जरूरत बाहर ना निकलने की अपील की है।

दिल्ली में इस बार रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है
गौरतलब है कि दिल्ली में इस बार रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। आज से 121 साल पहले दिल्ली में सितंबर के महीने में बारिश हुई थी। आपको बता दें कि दिल्ली में सितंबर के महीने में अब तक 390 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो कि सामान्य से बहुत ज्यादा है।

कई राज्यों में अलर्ट जारी
केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के दूसरे राज्यों के लिए भी आईएमडी ने अलर्ट जारी किया हुआ है। विभाग के मुताबिक आज उत्तराखंड के देहरादून, मसूरी, पिथौरागढ़, चंपावत और उत्तरकाशी में भारी बारिश के आसार है तो वहीं अल्मोड़ा और नैनीताल में हल्के बादल बरसने के आसार है।

पूर्वोत्तर में भी जमकर बादल बरसेंगे
जबकि यूपी के कई जिलों में आज बारिश हो सकती है और अगले दो घंटों के दौरान प्रयागराज, आगरा, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली,रामपुर, अमरोहा, में जमकर बारिश होने की आशंका है और इसी कारण आईएमडी ने यहां अलर्ट जारी किया हुआ है। तो वहीं साउथ में भी आज बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में भी आज बारिश होगी तो वहीं पूर्वोत्तर में भी जमकर बादल बरसेंगे।
स्काईमेट ने भी दी चेतावनी
जबकि मौसम के बारे में जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने कहा है कि दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड,छत्तीसगढ़, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर में आज भारी से भारी बारिश के आसार हैं जबकि दक्षिण के राज्यों में हल्की बारिश की संभावना नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications