Weather Updates: कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में Orange Alert
नई दिल्ली, 15 सितंबर। देश की राजधानी का मौसम इस बार सभी के लिए अबूझ पहेली बना हुआ है। गर्मी के दौरान गर्मी ना पड़ना और फिर बाद में उमस भरी गर्मी से लोगों को तंग करना, तय समय पर मानसून का ना पहुंचना और फिर पहुंचने के बाद रिकॉर्ड तोड़ बारिश करना वैज्ञानिकों को भी हैरान कर गया है तो वहीं मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है कि दिल्ली में आज से लेकर अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं और इस दौरान काफी तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

दिल्ली में Orange Alert
भारी बारिश के मद्देनजर राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ देर के अंदर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, आईजीआई एयरपोर्ट, पालम, लोदी रोड, द्वारका, नोएडा, ग्रेटर-नोएडा, फरीदाबाद के आसपास में जोरदार बारिश के आसार हैं और इसलिए यहां अलर्ट जारी किया गया है।
Recommended Video

लो प्रेशर एरिया
मौसम विभाग के मुताबिक अंबिकापुर के पश्चिम में अक्षांश 23.0° पर एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जो कि अगले 6 घंटे में एक दवाब में तब्दील हो जाएगा, जिसके कारण आने वाले 24 घंटों के अंदर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने के आसार दिख रहे हैं, जिसका असर आस-पास के राज्यों में भी पड़ने वाला है और इस कारण यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून अपने अंतिम चक्र में हैं
आईएमडी के मुताबिक मानसून अपने अंतिम चक्र में हैं, ऐसे में इस वक्त वो जहां भी बरस रहा है वहां वो प्रगाढ़ स्थिति में हैं।जहां दिल्ली-एमपी का ये हाल है वहीं दूसरी ओर गुजरात में भारी बारिश ने लोगों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है।

चार दिनों का अलर्ट जारी
आईएमडी ने यहां भी चार दिनों का अलर्ट जारी किया है और लोगों को बिना काम के बाहर ना निकलने के लिए मना किया है। जबकि आज केरल, कर्नाटक और तमिलानाडु में हल्की बारिश हो सकती है , तो वहीं उत्तराखंड, लद्दाख, कश्नीर और हिमाचल में भारी बारिश के आसार हैं तो वहीं बिहार, ओडिशा और बंगाल में भी हल्की बरसात का अंदेशा है, जबकि पूर्वोत्तर में भारी बारिश के संकेत मिल रहे हैं और इस वजह से इन सभी जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications