Weather Updates: गर्मी से उबल रही दिल्ली में आज भी बरस सकते हैं बादल, रात भर भीगी मुंबई, Pics

दिल्ली , 11 जून। आर्थिक राजधानी मुंबई में कल पूरी रात भारी बारिश हुई है, जिसकी वजह से कई जगहों पर जलजमाव हो गया है और लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो मायानगरी का हाल बखूबी बयां कर रहे हैं। मुंबई में आज एक बार फिर से हाई टाइड को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मुंबई के अंधेरी, सियोन समेत कई इलाकों की सड़कों पर काफी पानी भरा हुआ है। आपको बता दें कि मायानगरी मुंबई में बुधवार को मानसून ने दस्तक दी थी, जिसके बाद से मुंबई में लगातार बारिश हो रही है।

Recommended Video

    Weather Updates: दिल्ली में आज भी बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत । वनइंडिया हिंदी
    मानसून की बारिश से बेहाल मुंबई

    मानसून की बारिश से बेहाल मुंबई

    मौसम विभाग ने आज भी यहां Orange Alert जारी किया है और लोगों से अपील की है कि बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें। । इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने कोंकण किन्नरपट्टी के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया था।

    दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल

    दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल

    जहां मुंबई का ये हाल है वहीं दूसरी ओर गर्मी से उबल रही दिल्ली में गुरुवार देर शाम अचानक हुई बारिश से लोगों को राहत मिली है। कल रात दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जिससे ताप में कमी आई है। तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने आज भी राजधानी में बारिश की आशंका व्यक्त की है।

    सुबह 7 बजे दिल्ली का (AQI) 136 था

    सुबह 7 बजे दिल्ली का (AQI) 136 था

    मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है तो वहीं आईएमडी ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता शुक्रवार सुबह मध्यम श्रेणी में गिर गई है। आज सुबह 7 बजे दिल्ली का (AQI) 136 था।

    13 राज्यों में येलो अलर्ट जारी

    13 राज्यों में येलो अलर्ट जारी

    इससे पहले मौसम विभाग ने 13 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया था। महाराष्ट्र के अलावा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और बिहार के बहुत से इलाकों में भी बारिश हो रही है । पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड-हिमाचल में 'येलो अलर्ट' जारी है।

     हाई टाइड या उच्च ज्वार

    हाई टाइड या उच्च ज्वार

    दरअसल हाई टाइड या उच्च ज्वार आना या समुद्र का स्तर बढ़ना-घटना, चंद्रमा और सूरज से पैदा होने वाले गुरुत्वाकर्षण बल और पृथ्वी के चक्कर लगाने की वजह से पैदा होता है लेकिन बैरोमैट्रिक दवाब की वजह से समंदर के अंदर तूफान उठता है, जिसकी वजह से समंदर में बड़ी, तेज और ताकतवर लहरें उठती हैं, जो कि काफी खतरनाक होती हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+