Weather Updates: केरल, तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली में भी बरसेंगे बादल

नई दिल्ली, 02 अगस्त। राजधानी दिल्ली में आज भी हल्की बारिश हो सकती है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में मंगलवार को हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं और इस दौरान हल्की हवाएं भी चल सकती हैं, आज भी यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आस-पास रह सकता है। तो वहीं आज यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और बिहार में भी अच्छी -खासी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।

 भारी वर्षा होने की संभावना

भारी वर्षा होने की संभावना

मौसम विभाग ने आज पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है तो वहीं दूसरी ओर आज पहाड़ों पर फिर से बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज भी Yellow Alert जारी किया गया है तो वहीं उत्तरकाशी,चमोली,रुद्रप्रयाग,टिहरी गढ़वाल,पौड़ी गढ़वाल,हरिद्वार और देहरादून में भारी बारिश का अनुमान है।

भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका

भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका

जबकि दक्षिण भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका को व्यक्त की गई है। आज आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी भारी बारिश की आशंका है और इसके लिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं दूसरी ओर गुजरात-राजस्थान में भी हल्की बारिश हो सकती है।

 केरल में यलो अलर्ट

केरल में यलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज तमिलनाडु के कई जिलों सहित कई राज्यों में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। उसने कहा है कि कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, थेनी, इरोड, नीलगिरी, धर्मपुरी, सेलम, कुड्डालोर, धर्मपुरी, तिरुचिरापल्ली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है तो वहीं विरुधुनगर, थेनी, डिंडीगुल, नमक्कल, वेल्लोर, कृष्णागिरी और अरियालुर में भी तेज बारिश हो सकती है तो वहीं केरल में यलो अलर्ट जारी है।

इन स्थानों पर भी हो सकती है भारी बारिश

इन स्थानों पर भी हो सकती है भारी बारिश

जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड में हल्की बारिश और ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गोवा,तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होने की आशंका है, उसने कहा है कि भारी बारिश के दौरान कहीं-कहीं पर बिजली भी चमक सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+