Skymetweather Alert: आज और कल इन राज्‍यों में भारी बारिश की आशंका, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। पूरा देश इस वक्त कोरोना संकट से जूझ रहा है, घातक वायरस के बढ़ते मरीजों ने सरकार और डॉक्टरों की चिंता को बढ़ा दिया है लेकिन इसी बीच बेमौसम बरसात ने लोगों का, खासकर के किसानों, का जीना मुहाल किया हुआ है, बीते 24 घंटों में कई राज्‍यों में तेज बारिश,आंधी और ओलावृष्टि हुई है, स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज भी देश के कई राज्‍यों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की आशंका है और बारिश का ये दौर अगले दो दिनों तक जारी रहने वाला है।

इन राज्‍यों में बारिश की आशंका

इन राज्‍यों में बारिश की आशंका

अनुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, उत्तरी प्रदेश, केरल, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिणी कर्नाटक में तेज बारिश हो सकती है तो वहीं राजस्थान के भागों में धूलभरी आँधी के साथ छिटपुट बारिश के आने की आशंका है।

कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है

कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है

जबकि मौसम विभाग का कहना है कि विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं की वजह से यहां बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसके कारण बारिश का सिलसिला देश के कई राज्यों में जारी रहेगा, विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान यह अनुमान है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है।

धूल भरी आंधी चल सकती है

धूल भरी आंधी चल सकती है

भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में धूल भरी आंधी भी आने की आशंका व्यक्त की है, विभाग का कहना है कि पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के आसपास विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के मौसम में बदलाव हो रहा है। जिसके कारण अगले तीन-चार दिनों में राजस्थान, गुजरात में धूल भरी आंधी आ सकती है और इस दौरान हवाओं की रफ्तार काफी तेज रहने वाली है इसलिए विभाग ने लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है।

कई इलाकों मे तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है...

कई इलाकों मे तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है...

मालूम हो कि तेज बारिश और ओलावृष्टि के साथ उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में कल देर रात तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो कई जिलों में तो ओलावृष्टि के साथ जोरदार बरसात हुई है, हालांकि बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से के ऊपर केन्द्रित पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 36 घंटे के दौरान प्रदेश के कई इलाकों मे तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी

दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी

तो वहीं महाराष्‍ट्र में गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, जालना, कोल्हापुर, ललितपुर, नागपुर, नांदेड़, नंदुरबार, अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड़, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर और गढ़चिरौली आदि जिलों में धूल भरी आंधी चल सकती है तो वहीं छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+