Weather Updates: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, दिल्ली -NCR का भी बदलेगा मौसम

नई दिल्ली, 30 सितंबर। चक्रवाती तूफान 'शाहीन' के मद्देनजर देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले 2 घंटों के दौरान कोसली, नूंह, होडल (हरियाणा) नंदगांव, बरसाना (यूपी) तिजारा, खैरथल (राजस्थान) , रेवाड़ी, नूंह (हरियाणा) नंदगांव, कोटपुतली (राजस्थान) में तेज बारिश की आशंका है। तो वहीं अगले 48 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

'यलो अलर्ट'

'यलो अलर्ट'

मौसम विभाग ने पहले से ही गुजरात, महाराष्ट्र, कोंकण और मराठवाड़ा में 'यलो अलर्ट' जारी किया है तो वहीं इन राज्यों के कई इलाकों में बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

भारी बारिश की आशंका

भारी बारिश की आशंका

तो वहीं ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम पलटी मार सकता है और इस वजह से यहां पर भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। झारखंड- बिहार में भी अलर्ट जारी है को वहीं मछुआरों को आज से लेकर अगले तीन दिनों तक समुद्र में जाने से रोका गया है।

ताकतवर साइक्लोन शाहीन

ताकतवर साइक्लोन शाहीन

तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने साइक्लोन शाहीन को लेकर कहा है कि गुजरात के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पूर्वी अरब सागर और उससे सटे कच्छ के पास अब एक लो प्रेशर एरिया में बदल गया है जिसके आज शाम तक और तीव्र होने के आसार नजर आ रहे हैं जो कि अगले 24 घंटों में ताकतवर साइक्लोन में परिवर्तित हो सकता है।

कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश

कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश

यहीं नहीं अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड , छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, विदर्भ, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

तो वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के आसार हैं, जबकि दिल्ली का भी तापमान बदल सकता है। दिल्ली-एनसीआर में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है और इसी वजह दिल्ली समेत उपरोक्त सभी राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है और सबको सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+