Weather Updates: जारी है गर्मी का रौद्र रूप, 9 राज्यों में हीटवेट का अलर्ट, पारा जा सकता है 45 पार

IMD Alert: अप्रैल में ही जेठ की गर्मी झेल रहे लोगों को सेहत के प्रति काफी जागरूक रहने की जरूरत है।

Weather Updates:

Heatwave alert in 9 states: अप्रैल के महीने में मई-जून वाली गर्मी झेल रहे लोगों को मौसम विभाग की ये जानकारी काफी परेशान कर सकती है क्योंकि विभाग ने नौ राज्यों में हीटवेट का अलर्ट जारी किया है।

नौ राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

जिन नौ राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है उनके नाम हैं पश्चिम बंगाल, बिहार, आंध्र प्रदेश,सिक्किम, झारखंड, ओडिशा , उत्तर प्रदेश, एमपी और पंजाब। मौसम विभाग ने कहा है कि इन राज्यों में अगले चार दिन काफी परेशानी भरे हो सकते हैं क्योंकि लू चलने के साथ इन राज्यों में पारा 45 डिग्री के पार भी जा सकता है।

गर्मी से परेशान लोग

आपको बता दें कि इस वक्त देश के कई राज्यों में पारा चालीस का आंकड़ा पार कर चुका है। बीते 24 घंटों की बात करें तो तेलंगाना का भूपालपल्ली, यूपी का सुलतानपुर और बिहार का सुपौल सबसे ज्यादा गर्म स्थानों में रहे हैं। इन स्थानों में तापमान क्रमश: 44.6 डिग्री, 43.4 डिग्री सेल्सियस और 44.01 डिग्री दर्ज किया गया है।

गर्मी का तांडव जारी

बंगाल और पंजाब में गर्मी का तांडव जारी है इसलिए बंगाल- ओडिशा में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर के अंदर रहने की सलाह दी है और सेहत का ख्याल रखने को कहा है।

कुछ राज्यों में बारिश होने का अनुमान है

जहां इन राज्यों का ये हाल है वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में बारिश होने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में आज से लेकर 20 अप्रैल तक हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं हिमाचल और लद्दाख के क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री

तो वहीं-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है। तो वहीं दिल्ली में प्रदूषण भी काफी बढ़ा हुआ है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 190 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 187 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 165 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 298 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली 289 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 213 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 189 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री र गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+