Weather Updates: धधक रही है धरती, पारा पहुंचा 45 पार, आने वाले 5 दिनों में अब आसमान से बरसेगी आग

Weather Updates: दिल्ली समेत देश के कई राज्य इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में हैं, लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

ऐसे में भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट बहुत ज्यादा भयभीत करने वाला है। शुक्रवार को देश के मौसम के बारे में जानकारी देते हुए आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि मई में अब लोगों को भारी गर्मी का सामना करना ही प़ड़ेगा।

Weather Update

उनका कहना है कि इस वक्त पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो गया है और इसी कारण आसमान साफ, शुष्क और गर्म हो गया है जिसके चलते आने वाले दिनों में लोगों को लू का सामना करना पड़ेगा, इस वक्त कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

कानपुर में पारा पहुंचा 45 पार, लोग परेशान

यूपी के कानपुर में गुरुवार को पारा 45 डिग्री पहुंच गया, जो कि इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा तो वहीं आज राजस्थान में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी

यहां के कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी है तो वहीं अगले पांच दिनों तक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश, बिहार में लू चलने की संभावना है और इसके बाद मौसम फिर अंगड़ाई लेगा और दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में आंधी-पानी के संकेत नजर आ रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में पड़ेगी गर्मी

डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि अप्रैल से लेकर पिछले कुछ दिनों तक लगातार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहे थे और इस कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों बारिश देखी गई, तो कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई।

लेकिन अब इस महीने फिलहाल इस एरिया में कोई भी विक्षोभ प्रभावी नहीं है इसलिए यहां भी पिछले दिनों की अपेक्षा गर्मी देखने को मिलेगी।

तमिलनाडु, केरल, दक्षिण कर्नाटक में भारी बारिश होगी

तो वहीं अगले 5 दिनों में तमिलनाडु, केरल, दक्षिण कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भी आपको भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है।

पूर्वोत्तर के राज्यों में भी होगी बारिश, अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने असम, सिक्किम, मेघालय और गोवा में बारिश के लिए चेतावनी जारी की है तो वहीं महाराष्ट्र, ओडिशा, गुजरात और पश्चिम बंगाल में भी मौसम अगले 24 घंटे में बदल सकता है और यहां पर बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं। आईएमडी ने लोगों को हिदायत दी है कि वो घर से निकलने से पहले एक बार मौसम अपडेट जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+