Weather Updates: कई राज्यों में पड़ेगी प्रचंड गर्मी लेकिन इन जगहों पर बरसेंगे बादल
नई दिल्ली, 25 अप्रैल। पूरे उत्तर भारत में गर्मी का तांडव जारी है। भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है कि पश्चिमी विक्षोभ के कम होने के कारण अब दिल्ली समेत कई राज्यों में पारा और तेजी से बढ़ेगा और लोगों को परेशानी होगी। आईएमडी के मुताबिक राजधानी में पारा अब 44-46 डिग्री भी जा सकता है इसलिए मौसम विभाग ने यहां अलर्ट जारी किया हुआ है।
Recommended Video

आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा
केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि बिहार, एमपी, तेलंगाना, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मराठवाड़ा और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, झारखंड के अलग-अलग इलाकों, छत्तीसगढ़ और राजस्थान, हरियाणा-दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश में के कई इलाकों में पारा चालीस पार चल रहा है और आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा।

'लू' चलने की आशंका
तो वहीं हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्यप्रदेश,गुजरात ,बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में भी 'लू' चलने की आशंका है।

हल्की से मध्यम बारिश
तो वहीं नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा , अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय के कुछ जिलों के साथ दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
गर्मी का तांडव जारी
तो वहीं हिमाचल के बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा और हमीरपुर जैसे कई जगहों पर तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है तो वही गर्मी का तांडव राजस्थान में बुरी तरह से चालू है, यहां लोगों का दिन में निकलना काफी मुश्किल हो गया है तो वहीं उत्तराखंड में भी गर्मी का असर देखा जा रहा है।

मानसून 2022 सामान्य से अच्छा ही रहने वाला
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार मानसून 2022 सामान्य से अच्छा ही रहने वाला है। आईएमडी ने कहा है कि मानसून की बारिश किसानों के लिए भी अनुकूल रहेगी क्योंकि इस बार सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications