Weather Updates: कई राज्यों में चलेगी 'लू' लेकिन दिल्ली में छाए रहेंगे हल्के बादल, Alert जारी
नई दिल्ली, 05 अप्रैल। उत्तर भारत में गर्मी का रौद्ररूप जारी है। अप्रैल में ही मई-जून की गर्मी झेल रही राजधानी को आज फौरी तौर पर राहत मिल सकती है। आज दिल्ली में बादल छाए रहने के आसार हैं, जिससे हल्की बूंदा-बादी होने की आशंका है। हालांकि तापमान में ज्यादा परिवर्तन होने की उम्मीद नहीं है लेकिन फिर भी लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Recommended Video

कई जिलों में पारा चालीस पार
लेकिन राजस्थान, हरियाणा आदि जैसे राज्यों में हीट वेव का आतंक जारी रहेगा और इसी वजह से यहां पर अलर्ट जारी है। राजस्थान के कई जिलों में पारा चालीस या उसके पार पहुंच गया है। कहीं-कहीं आंधी आने की भी आशंका बनी हुई है तो वहीं राजस्थान के डूंगरपुर, झुंझुनूं,सीकर, टोंक, कोटा, बूंदी, जयपुर, धौलपुर, करौली में हीट वेव की आशंका है इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने सबको सचेत रहने के लिए बोला है।

लोगों को भी गर्म हवाओं को झेलना होगा
तो वहीं बंगाल और आंतरिक ओडिशा में भी अलग-अलग हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है तो वहीं विदर्भ, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र-कच्छ, झारखंड, पंजाब, हरियाणा,पश्चिमी राजस्थान के लोगों को भी गर्म हवाओं को झेलना होगा।

कुछ जिलों मे बारिश होने की आशंका
तो वहीं जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड ,केरल-माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी-कराइकल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं North East में जमकर बारिश हो सकती है। तो वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ जिलों मे बारिश होने की आशंका बनी हुई है।

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति
- पूसा, दिल्ली-263 AQI खराब
- पंजाबी बाग- 267 AQI खराब
- शादीपुर- 271 AQI खराब
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-248 AQI खराब
- अशोक विहार -249 AQI खराब
- एनएसआईटी द्वारका- 239 QI खराब
- लोधी रोड, 244 AQI खराब












Click it and Unblock the Notifications