Weather Updates & Forecast: अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, पंजाब-गुजरात में जारी हुआ शीत लहर का Alert

नई दिल्ली , 16 दिसंबर। उत्तर भारत में सर्दी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने ताजा अपडेट में कहा कि इस वक्त नार्थ इंडिया में एक पश्चिमी विक्षोभ काफी एक्टिव है, जिसके कारण अब आने वाले दिनों में लोगों को शीत लहर का सामना करना पड़ेगा। आईएमडी के मुताबिक शुक्रवार को यानी कि 17 दिसंबर को गुजरात में तो पंजाब , चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में 18 से लेकर 20 दिसंबर तक शीत लहर चलने की संभावना है और इन दौरान तेजी से पारा भी गिरेगा और इन राज्यों के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

उत्तरी राजस्थान में 'यलो अलर्ट'

उत्तरी राजस्थान में 'यलो अलर्ट'

मालूम हो कि मैदानी इलाकों के लिए, आईएमडी शीत लहर की घोषणा तब करता है जब किसी क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है।। इसी वजह से पंजाब और गुजरात में 'ऑरेंज अलर्ट' जबकि हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में 'यलो अलर्ट' जारी किया है।

Recommended Video

    Punjab Election 2022: Arvind Kejriwal का Punjab CM Channi पर तीखा तंज | वनइंडिया हिंदी
    20 दिसंबर तक दिल्ली में पारा 5 डिग्री तक नीचे भी जा सकता है

    20 दिसंबर तक दिल्ली में पारा 5 डिग्री तक नीचे भी जा सकता है

    मौसम विभाग के मुताबिक 17 और 20 दिसंबर की सुबह के दौरान पंजाब के साथ-साथ असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में घना कोहरा भी छाए रहने की आशंका है तो वहीं दिल्ली में भी हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से 20 दिसंबर तक दिल्ली में पारा 5 डिग्री तक नीचे भी जा सकता है।

     एक-दो जगह को छोड़कर मौसम शुष्क

    एक-दो जगह को छोड़कर मौसम शुष्क

    तो वहीं कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी की आशंका व्यक्त की गई है तो वहीं तमिलनाडु-कर्नाटक में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली स्काईमेट ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में एक-दो जगह को छोड़कर मौसम शुष्क ही रहने वाला है।

    त्रिपुरा में मौसम के शुष्क रहने के आसार...

    त्रिपुरा में मौसम के शुष्क रहने के आसार...

    तो वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात तथा मध्य प्रदेश में तापमान गिरेगा और सर्दी बढ़ेगी , कुछ स्थानों पर लोगों को शीत लहर और कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है, जबकि असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+