Weather Updates: दिल्ली से लेकर कश्मीर तक सर्दी का रौद्र रूप जारी, बारिश ने बढ़ाई गलन, शीत लहर का अलर्ट जारी

नई दिल्ली , 29 दिसंबर। दिल्ली से लेकर कश्मीर तक सर्दी का सितम जोरों से जारी है। मंगलवार को हुई बारिश की वजह से यूपी, एमपी, बिहार में ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि सर्दी का प्रकोप यूं ही जारी रहेगा और 29 से 31 दिसंबर के बीच कई राज्यों में शीत लहर चलेगी और ठिठुरन बढ़ेगी। इस वक्त पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और पहाड़ों पर बर्फ गिरने की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

दिल्ली से लेकर कश्मीर तक सर्दी का रौद्र रूप जारी

दिल्ली से लेकर कश्मीर तक सर्दी का रौद्र रूप जारी

आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान , दिल्ली में अगले चार दिनों के लिए घने कोहरे का भी अलर्ट जारी किया है तो वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि राजधानी दिल्ली में आज बरसात होने के आसार नहीं हैं लेकिन यहां शीत लहर और कोहरे का आतंक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि आज यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।

Recommended Video

    Weather Update: Rain के बाद बढ़ी ठिठुरन, सर्दी का सितम जारी, Cold Wave का Alert | वनइंडिया हिंदी
    इस वक्त पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है

    इस वक्त पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है

    इस वक्त पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। कश्मीर में डल झील जम चुकी है तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल, उत्तराखंड ली वादियां सफेद चादर से ढंक चुकी हैं। लेह, जम्मू, श्रीनगर में तेजी से पारा गिरेगा। कुछ जगहों पर तो तापमान माइनस में पहुंच गया है तो वहीं कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल में अगले तीन दिनों तक बर्फबारी की आशंका है।

    बीच-बीच में हल्की हवाएं चलती रहेंगी

    तो वहीं दक्षिण भारत में मौसम शुष्क रहेगा, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में धूप निकलने के आसार हैं और यहां पहले की तुलना में आसमान साफ रहेगा लेकिन बीच-बीच में हल्की हवाएं चलती रहेंगी।

     शीत लहर का अलर्ट जारी

    शीत लहर का अलर्ट जारी

    राजस्थान में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है, यहां के फतेहपुर , सीकर और चुरू में जमकर ठंड पड़ रही है मौसम विभाग ने यहां शीत लहर का अलर्ट जारी किया हुआ है।

    हवा की क्वालिटी काफी खराब

    तो वहीं दिल्ली-एनसीआर में आज भी हवा की क्वालिटी काफी खराब है। हालांकि बीते दिन बारिश होने की वजह से प्रदूषण में थोड़ा सुधार हुआ है लेकिन अभी भी स्थिति सुधरी नहीं है। बढ़ती सर्दी की वजह से सड़क किनारे काफी लोग आग सेंकते नजर आए।

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 261 AQI⁠ बहुत खराब
    • पंजाबी बाग-342 AQI⁠ बहुत खराब
    • शादीपुर, दिल्ली- 214 AQI⁠ बहुत खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 298 AQI⁠ बहुत खराब
    • अशोक विहार दिल्ली 313 AQI⁠ बहुत खराब
    • एनएसआईटी द्वारका, 319 AQI⁠ बहुत खराब
    • लोधी रोड, 272 AQI⁠ बहुत खराब

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+