Weather Updates: कई राज्यों में मौसम होने लगा सर्द, साइक्लोन 'सितरंग' पड़ा कमजोर लेकिन यहां बरसेंगे बादल

Weather Updates: देश के कई राज्यों में अब सुबह-शाम मौसम में परिवर्तन हो रहा है, लोगों को हल्की-हल्की ठंड का एहसास होने लगा गया और अनुमान के मुताबिक अक्टूबर के अंत और नवंबर के पहले हफ्ते में लोगों के घरो में रजाई और कंबल का प्रयोग होने लग जाएगा। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक साइक्लोन 'सितरंग' कमजोर हो गया है, हालांकि इसने बांग्लादेश में तो काफी तबाही मचाई लेकिन इंडिया तक पहुंचते-पहुंचते इसकी तीव्रता काफी कम हो गई है, इसलिए तटीय इलाकों से रेड अलर्ट को हटा लिया गया है, हालांकि ओडिशा और बंगाल के कुछ इलाकों में अभी भी हल्की बारिश का अंदेशा है।

Weather Updates

तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर हल्की-हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है, जिसके कारण मैदानी इलाकों में भी अब तापमान में गिरावट हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल, लद्दाख, कश्मीर और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है और यहां पर तापमान में तेजी से गिरावट होगी तो वहीं मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। कई जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ ,झारखंड और पंजाब-हरियाणा में आज दिन में मौसम साफ ही रहेगा तो वहीं देर रात कहीं-कहीं हल्का कोहरा नजर आएगा।

Weather Updates

तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली की आबो-हवा आज भी काफी खराब है। आज सुबह की बात करें तो यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 266 (खराब) श्रेणी में पहुंच गया है। आने वाले दिनों में भी इसमें कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। फिलहाल आज दिन में दिल्ली का मौसम साफ रहेगा और बारिश होने की संभावना काफी कम है।

Weather Updates

तो वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों में आज हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आज कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्रा में आज हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं महाराष्ट्र और गोवा में भी हल्की बारिश होने के चांस है। जहां साउथ वेस्ट मानसून की देश से विदाई हो गई है, वहीं Northeast मानसून 29 अक्टूबर को कर्नाटक और तमिलनाडु में दस्तक दे सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+