Weather Updates: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में Cold Day, कश्मीर में हाड़ कंपाने वाली ठंड, कब मिलेगी राहत? जानिए
Weather Updates: जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी समेत की राज्यों में कड़ाके ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक फिलहाल अगले 24 घंटों तक जमा देने वाली ठंड राहत के आसार नहीं है। भारत मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के कुछ हिस्सों में रात के वक्त पारा काफी नीचे गिर रहा है, जिसके चलते यहां आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
जम्मू कश्मीर में एक सप्ताह से लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। यही क्रम उत्तर के अन्य राज्यों पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार में भी जारी है। केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में कंपा देने वाली ठंड जारी है। दिन में जम्मू में लोग सामान्य तापमान से नौ से 10 डिग्री कम तापमान में ठिठुर रहे हैं। श्रीनगर में भी ठंड से हाल बेहाल है।

दिल्ली में ठंड से जल्द राहत
दिल्लीवासियों की शुक्रवार की सुबह ठंडी और धुंध भरी रही और न्यूनतम तापमान लगभग 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। आईएमडी के मुताबिक, आगामी सप्ताह में अधिकतम तापमान 19-20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
जम्मू कश्मीर में 22 जनवरी तक राहत नहीं
मौसम विभाग ने 22 जनवरी तक कश्मीर में मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई है। कश्मीर में भी भीषण शीत लहर है। मौसम विभाग के अपडेट्स के मुताबिक कश्मीर में रात में तापमान अधिक गिर रहा है। जबकि दिन के वक्त तापमान सामान्य के आसपास रहता है। श्रीनगर में दिन का तापमान इस समय सामान्य से करीब आठ डिग्री अधिक चल रहा है और वीरवार को यह 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
यूपी, उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड
पहाड़ी इलाकों में सर्द हवाओं ने हाल बेहाल कर दिया है। उत्तराखंड कई क्षेत्रों में जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शीतलहर का प्रकोप हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में सबसे अधिक है। यहां अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तामपान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पांच दिन प्रदेश के तराई-भाबर क्षेत्र में कोहरा छाया रहेगा। साथ ही शनिवार को आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं यूपी के 69 जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर रखा है। यूपी की राजधानी लखनऊ से लेकर गाजियाबाद के अलावा पूर्वी यूपी के कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी है।
पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में भी अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहेगा। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। पंजाब, यूपी और राजस्थान के कुछ स्थानों पर शीतलहर जारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications