Weather Updates: तमिलनाडु के बाद भारी बारिश से केरल बेहाल, तीन जिलों में जारी हुआ Red Alert
तिरुवनंतपुरम, 14 नवंबर। दक्षिण भारत में भारी बारिश का दौर जारी है। तमिलनाडु के बाद इस वक्त केरल भारी बरसात की चपेट में हैं। केरल में लगातार दो दिनों से भारी वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी इसके तीन जिलों एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर में Red Alert जारी किया है, तो वहीं आठ जिलों में Orange Alert और तीन जिलों में Yellow Alert जारी है।

यहां जारी हैं Orange Alert
- तिरुवनंतपुरम,
- कोल्लम,
- पठानमथिट्टा,
- अलाप्पुझा,
- कोट्टायम,
- कोझीकोड,
- कन्नूर और
- कासरगोड

यहां जारी हैं Yellow Alert
- पलक्कड़,
- मलप्पुरम और
- वायनाड

एक व्यक्ति की मौत
भारी बारिश से सबसे ज्यादा त्रस्त तिरुवनंतपुरम के तटीय इलाके हैं, जहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। तो वहीं कलामास्सेरी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। प्रशासन ने कहा है कि हम हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं, उसने लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलने की अपील की है।

राज्य के उत्तरी जिलों में भी हो रहा है लोप्रेशर का असर
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेज हवाओं का असर अब राज्य के उत्तरी जिलों में भी हो रहा है और अगले 24 घंटों के दौरान यहां मौसम में परिवर्तन संभव हैं। आईएमडी ने कहा है कि एक साइक्लोनिक प्रेशर बंगाल की खाड़ी में उत्तरी केरल की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है जिसके अनुमान लगाया जा रहा है आने वाले 24 घंटों में नार्थ केरल में भारी बारिश होगी।
महाराष्ट्र-गोवा तटों पर भी बारिश के आसार
यही नहीं आईएमडी ने कहा है कि अंडमान सागर के मध्य भागों पर भी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है इसलिए 17 नवंबर के आसपास दक्षिण महाराष्ट्र-गोवा तटों पर भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications