Monsoon Updates in Hindi: केरल के बाद कहां पहुंचेगी मानसून Express? इन राज्यों में जमकर बरसेंगे मेघा

Monsoon Updates in Hindi: मानसून की बारिश खरीब की फसलों के लिए बहुत जरूरी है इसलिए इसका इंतजार किसानों को बड़ी शिद्दत से होता है।

 Monsoon

Monsoon Update: दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। गुरुवार दोपहर को ये केरल पहुंच गया था, जिसकी वजह से किसानों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अबकी बार उसने वहां पहुंचने में सात दिन लेट कर दिया है। इसी बीच चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' ने इसकी चाल को प्रभावित किया है, इस वजह से वो धीमी गति से आगे बढ़ रहा है लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि ये धीरे-धीरे अपनी गति पकड़ेगा और सामान्य ही रहेगा। फिलहाल इसे लेकर मौसम विभाग ने एक नक्शा और शेड्यूल भी जारी किया है।

मानसून पकड़ेगा रफ्तार, होगी झमाझम बारिश

जिसके मुताबिक केरल के बाद मानसून की स्पीड तेज होगी और ये अगले 24 घंटों के अंदर महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में पहुंचेगा और इसके बाद ये 15 जून क आस-पास गुजरात, मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार पहुंचेगा जबकि 20 जून को ये गुजरात , पूर्वी यूपी, मध्य प्रदेश के सभी इलाकों में पहुंच जाएगा।

30 जून को दिल्ली पहुंचेगा मानसून

जबकि 25 जून को ये मध्य गुजरात, राजस्थान के कुछ हिस्सों में , मध्य यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में दस्तक देगा और 30 जून को राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में प्रवेश करेगा। पहले मौसम विभाग ने कहा था कि ये दिल्ली 12 जुलाई के आस-पास पहुंचेगा लेकिन अब कह रहा है कि ये 30 जून के आस-पास वहां दस्तक देगा।

अगले 24 घंटों में यहां हो सकती है भारी बारिश

मानसून की वजह से अगले 24 घंटों के अंदर तमिलनाडु, कर्नाटक, मणिपुर, मिजोरम, असम, नगालैंड, मेघालय में बारिश होगी तो वहीं बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा, हालांकि जल्द ही यहां पर हालात बदलेंगे।

आज यहां होगी बरसात

निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि आज कर्नाटक, ओडिशा , तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है तो वहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश में धूल भरी आंधी चल सकती है , जबकि दिल्ली में हल्की बारिश और पंजाब, हरियाणा, यूपी में मौसम शुष्क रहेगा और हिमाचल, कश्मीर और लद्दाख में तेज बारिश होने के आसार हैं जबकि पूर्वोत्तर में भी बारिश हो सकती है। इसलिए सभी जगह पर अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+