Weather: यूपी से पहाड़ों तक मौसम खराब, अगले 24 घंटों मे कई राज्यों में होगी भारी बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद
Weather Update in Hindi: पूरे देश में मौसम का उलटफेर जारी है, यूपी में आज भारी बारिश देखने को मिल रही है। राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में मानसूनी बरसात ने कहर बरपाया हुआ है। शनिवार रात से शुरू हुई बारिश लखनऊ में रूकने का नाम नहीं ले रही है और इस वक्त राजधानी के कई इलाकों के जलमग्न भी हो गए हैं। बरसात का ये आलम देखते हुए लखनऊ में आज 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि मानसूनी बारिश का कहर मंगलवार तक जारी रहेगा। केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि बिहार में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है तो वहीं यहां पर कई जगहों पर वज्रपात होने की आशंका है। आईएमडी ने पूरी बिहार में ज्यादा बारिश होने की आशंका को व्यक्त किया है तो वहीं दूसरी ओर एमपी और छत्तीसगढ़ में भी भारी बरसात होने का अंदेशा है।
दो दिनों तक पूर्वोत्तर में भी भारी बारिश हो सकती है
आईएमडी ने कहा है कि आज से लेकर अगले दो दिनों तक पूर्वोत्तर में भी भारी बारिश हो सकती है तो मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में भारी बरसात होने की आशंका है और इसी कारण यहां पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि दिल्ली में हल्की बारिश और पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ में हल्की से मध्यम बरसात होने के आसार हैं।
यहां होगी हल्की बरसात
तो वहीं पहाड़ों पर एक बार फिर से बारिश का दौर जारी हो सकता है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में तो हल्की बरसात हो सकती है।
अगले चार दिनों तक यहां पर मौसम बिगड़ा ही रहेगा
तो वहीं उत्तराखंड के केदारनाथ में रविवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई तो वहीं आज ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले में 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं तो वहीं अगले चार दिनों तक यहां पर मौसम बिगड़ा ही रहेगा , बरसात के कारण भूस्खलन होने की आशंका है इसलिए अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को भी अलर्ट रहने के लिए बोला गया है।
कर्नाटक और केरल में भी होगी भारी बारिश
तो वहीं साउथ में भी बरसात होने के आसार हैं, कर्नाटक और केरल में भी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है तो वहीं तेलंगाना और आंध्रा में भी भारी बरसात आज से लेकर अगले दो दिनों तक लोगों को परेशान कर सकती है इसलिए चेतावनी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications