Weather Update Today: दिल्ली समेत कई राज्यों में आज भी आंधी-तूफान की आशंका, UP के 14 जिलों में Orange Alert

Weather Update Today: बेमौसम बरसात से किसान परेशान हैं क्योंकि बारिश फसलों के लिए अच्छी नहीं है तो वहीं सर्द-गर्म मौसम ने वैज्ञानिकों को भी हैरानी में डाल गिया है।

Weather Update Today:

Weather Update Today: पूरा उत्तर भारत इस वक्त बारिश से परेशान चल रहा है। बेमौसम बरसात ने किसानों को दुखी कर दिया है तो वहीं हिमाचली रीजन में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी कम नहीं हुआ है इसलिए दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है। लगातार हो रही बरसात की वजह से एक बार फिर से तापमान में गिरावट हुई है और लोगों को जैकेट का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज फिर से दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में तेज हवाएं चलने और बारिश होने की आशंका है, हालांकि उसका कहना है कि रविवार से बारिश का असर कम होगा और तापमान में इजाफा होगा।

भारी बारिश का अलर्ट जारी

उसने दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश , उत्तराखंड , अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, बंगाल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में आज भी बादल छाए हुए हैं और यहां पर आज भी बरसात होगी, यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। तो वहीं बीते दिनों बारिश होने की वजह से राजधानी की आबोहवा में सुधार हुआ है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 201 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 231 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली178 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 143 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -186 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 145 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 189 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 31डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं आज साउथ के राज्यो में भी तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्रा में हल्की बारिश हो सकती है। तो वहीं राजस्थान के कई जिलो में कल ओले गिरे हैं और आज भी यहां के हालात ऐसे ही रहने वाले हैं।

बारिश का Orange Alert

जबकि यूपी के 14 जिलों मे आज भी बारिश का Orange Alert जारी है, जिन 14 जगहों पर भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया गया है, उनके नामं हैं-

  • गोरखपुर,
  • संत कबीर नगर,
  • बस्ती,
  • कुशीनगर,
  • महाराजगंज,
  • सिद्धार्थनगर,
  • गोंडा,
  • बलरामपुर,
  • श्रावस्ती,
  • बहराइच,
  • लखीमपुर खीरी,
  • सीतापुर,
  • हरदोई,
  • बाराबंकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+