Weather Update Today: दिल्ली समेत कई राज्यों में आज भी आंधी-पानी की आशंका, जानिए IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले सात दिनों तक रहेगा जिसकी वजह से देश के कई प्रदेशों में मौसम गीला ही रहेगा।

Weather Update Today

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में मौसम का उलटफेर जारी है, देश के कई हिस्सों में पारा चालीसा का आंकड़ा छू रहा था लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से एक पश्चिनी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है।

कई राज्यों में आज भी आंधी-पानी की आशंका

भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली समेत कई राज्यों में आज भी बारिश होगी और हवाएं चलेंगी। IMD का कहना है कि अगले पांच दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और जोरदार बारिश होगी, मौसम विभाग का कहना है कि अप्रैल के अंतिम दिनों में अब मौसम का यही हाल रहने वाला है।

राजधानी में बादल छाए हुए हैं

आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आस-पास ही रहने के आसार हैं। फिलहाल राजधानी में बादल छाए हुए हैं,वैसे बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण भी कम होगा।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 148 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 157 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 176 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 165 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 156 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 159 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 159 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं।

आज तेज बारिश होने के आसार

तो वहीं महाराष्ट्र, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में आज तेज बारिश होने के आसार है तो वहीं आज पूर्वोत्तर के राज्यों, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में तेज बारिश होगी जिससे लोगों को राहत मिलेगी तो वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में आज भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। यहां पर पहले ही आईएमडी ने यलो अलर्ट जारी किया हुआ है।

बिजली कड़कने की संभावना

जबकि राजस्थान, यूपी, बिहार में भी आज कुछ जगहों पर बरसात हो सकती है और बिजली कड़कने की संभावना नजर आ रही है। फिलहाल अप्रैल में हो रही बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है लेकिन इसने किसानों को निराश कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+