Weather Update Today: दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, अगले 3 दिन के लिए भी अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट हुई है लेकिन इस बरसात ने किसानों को परेशान कर दिया है।

Weather Update Today

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश , हरियाणा, पंजाब में कल जमकर बारिश होने से तापमान में गिरावट हुई है,जिसके बाद एक बार फिर से लोगों को हवा में सिहरन महसूस हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आने वाले तीन दिनों तक मौसम का यही हाल है और इसी वजह से उसने तीन दिनों का अलर्ट जारी किया है। दिल्‍ली-एनसीआर समेत पूरे नॉर्थ इंडिया में बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी है और कहा है कि इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम हुआ

आईएमडी के अपडेट के मुताबिक अगले कुछ घंटों के अंदर नूंह, नंदगांव, बरसाना, जलेसर, फिरोजाबाद , अतरौली, बदायूं, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, मथुरा, मैनपुरी, आगरा और डीग (राजस्थान) के आस-पास के इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है और इसी वजह से मौसम विभाग ने यहां चेतावनी जारी की है। फिलहाल राजधानी दिल्ली में अभी भी बादल छाए हुए हैं, आज भी यहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आस-पास रहने का ही अनुमान है वैसे बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम हुआ है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 120 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 155 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 111 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 176 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 132 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 165 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 132 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं। जहां राजधानी दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र , आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु औऱ कर्नाटक में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बरसात हो सकती है और पूर्वोत्तर में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+