Weather Update Today: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना, Yellow Alert जारी

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बारिश होने की आशंका बनी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है लेकिन इस बात ने किसानों को परेशान कर दिया है।

Weather Update Today

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में अब मौसम ने करवट ली है, आज से अगले पांच दिनों तक कई राज्यों में जमकर बादल बदलने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने आज दिल्‍ली-एनसीआर समेत पूरे नॉर्थ इंडिया में बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और कहा है कि इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं, बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट आएगी। आज नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में भी बारिश का अनुमान है और इसके लिए आईएमडी ने कल से ही यहां पर अलर्ट जारी करके रखा है। फिलहाल राजधानी में बादल छाए हुए हैं, आज भी यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आस-पास रहने का ही अनुमान है वैसे बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण भी कम होगा।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 174 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 123 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 201 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 213 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 204 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 189 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 125 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं। जहां राजधानी दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र में भी बारिश का अलर्ट जारी है। वहीं आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु औऱ कर्नाटक में मौसम शुष्क रहने वाला है और हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बरसात हो सकती है।

प्री-मानसून गतिविधियां

जबकि निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक आज से कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होंगी, जिसकी वजह से पूर्वोत्तर के राज्यों, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में जोरदार बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में कमी आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+