Weather Update Today: दिल्ली में फिर बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर हो सकता है मौसम खराब, जानिए IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: आज पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में बारिश हो सकती है।

 Weather Update Today

Weather Update Today: देश में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से इस वक्त कई राज्यों में बारिश हो रही है, जिससे लू और कड़ी गर्मी की मार सह रहे लोगों को राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज दिल्ली-एनसीआर में फिर बारिश होगी और इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश होने के कारण तापमान में कमी

राजधानी में बारिश होने के कारण तापमान में कमी आई है। आईएमडी का कहना है कि बारिश का दौर यहां 27 अप्रैल तक यूं ही जारी रहेगा। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री रह सकता है। तो वहीं लगातार हो रही बारिश की वजह से दिल्ली के प्रदूषण में कमी आई है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 212 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 214 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 243 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 213 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -245 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 211AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 232 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं।

हल्की बारिश होने का अनुमान

बिहार, यूपी, केरल, पश्चिम बंगाल, झारखंड, आध्र प्रदेश में भी आज हल्की बारिश हो सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी तो वहीं पहाड़ों पर जमकर बारिश और बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड में आज केदारनाथ के कपाट खुले हैं लेकिन बीते दिनों हुई बारिश औऱ बर्फबारी से तीर्थ यात्रियों का आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। फिलहाल मौसम विभाग की गाइडलाइंस यात्रियों के लिए जारी है तो वहीं आज भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंधी-तूफान आ सकता है और तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने की भी संभावना बनी हुई है।

महाराष्ट्र और तेलंगाना में भी बारिश

जबकि निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक पूर्वोत्तर के राज्यों, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में आज हल्की बारिश होने के आसार है तो वहीं यूपी-बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में भी बारिश का असर दिखाई देगा, जबकि महाराष्ट्र और तेलंगाना में भी बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+