Weather Update Today: देश के कई राज्यों में बरसेंगे बादल, दिल्ली में भी बदला मौसम का मिजाज

देश के कई राज्यों में बारिश की आशंका बनी हुई है और इसलिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है तो वहीं पर कई जगहों पर पारा तीस से ऊपर है।

Weather Update Today

Weather Update Today: पूरे देश में इस वक्त गर्मी का असर दिख रहा है, मार्च में बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशान कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा कि दिल्ली में मौसम आज बादल छाए रहेंगे, जिसकी वजह से तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। तो वहीं बिहार और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है,इसके लिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में आज हल्की हवाएं चल सकती हैं, जिसके हिसाब से आज मौसम खुशनुमा हो सकता है।

तो वहीं आज साउथ-वेस्ट इंडिया में कहीं-कहीं बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री पार कर गया, आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक जा सकता है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 121 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 123 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 199 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 214 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -212 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 211 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 101 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 35 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं। जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर बिहार, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र में आज हल्की बारिश होने के आसार हैं। तो वहीं पहाड़ों पर आज बारिश नहीं होगी।

हिमाचल और लद्दाख में भी हल्की बारिश

24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहने का अनुमान है तो वही हिमाचल और लद्दाख में भी हल्की बारिश हो सकती है जबकि पूर्वोत्तर के राज्यों में भी आज हल्की बरसात का अनुमान है तो वहीं दक्षिण में मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिन बारिश की आशंका है, जिसके चलते केरल में बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+