Weather Update: अगले चार दिनों तक दिल्ली समेत कई राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, Yellow अलर्ट जारी
Weather Updates: देश में इस वक्त कई जगहों पर हो रही बेमौसम बरसात ने आफत पैदा कर दी है। दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड और बिहार में कई जगहों पर भारी बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तो वहीं अगले तीन-चार दिनों तक बारिश का यही सिलसिला चालू रहने वाला है।

दिल्ली में 13 तारीख तक होगी बारिश
भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में 13 तारीख तक जमकर बारिश हो सकती है तो वहीं एनसीआर में भी मौसम गीला ही रहने वाला है। इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी। 13 तारीख के बाद दिल्ली-एनसीआर में बारिश नहीं होने के आसार नजर आ रहे हैं। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहेगा।

21 प्रदेशों में भारी बारिश की आशंका
केवल दिल्ली ही नहीं यूपी, , बिहार और महाराष्ट्र समेत 21 प्रदेशों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है , यहां अगले चार दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। यूपी में चालीस जिलों में पहले से ही Yellow अलर्ट जारी है और 14 अक्टूबर तक ये अलर्ट जारी ही रहने वाला है।

उत्तराखंड और हिमाचल में भी भारी बारिश हो सकती है
उत्तराखंड और हिमाचल में भी भारी बारिश हो सकती है तो वहीं दूसरी ओर कश्मीर और लद्दाख में हल्की बर्फबारी हो सकती है। जबकि बिहार में अगले 48 घंटों में 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

दक्षिण में भी मौसम खराब हो सकता है
तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भी अगले 24 घंटों में घनघोर बारिश हो सकती है तो वहीं दक्षिण में भी मौसम खराब हो सकता है। केरल, आंध्रा, कर्नाटक और तेलंगाना में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Recommended Video

क्यों हो रही है भारी बारिश?
आम तौर पर इस वक्त तक मानसून की विदाई हो जाती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। बल्कि सितंबर और अक्टूबर दोनों ही महीनों में जमकर बरसात हो रही है, जिसने लोगों को तंग कर दिया है। आईएमडी ने कहा है कि ये कोई असामान्य बात नहीं है। ला नीनो इफेक्ट प्रभाव और लो प्रेशर सिस्टम प्रभाव के कारण इस बार ये बरसात हो रही है, इन दोनों वजहों से मानसून की विदाई लेट हो गई है और इस कारण लोगों को अक्टूबर में भारी बारिश का सामना करना पड़ रहा है।

क्या है ला-नीनो इफेक्ट?
जब पश्चिमी एरिया में प्रशांत महासागर का पानी अचानक से काफी ठंडा हो जाता है तो इस गर्म वाला भाग एशिया की ओर शिफ्ट होने लगता है, जिससे गर्म हवाएं प्रेशर के रूप में बादलों से टकराती हैं और फिर तेजी से बारिश होने लगती है तो इसे ला-नीनो इफेक्ट कहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications