Weather Update: दक्षिण में बारिश, दिल्ली- NCR समेत उत्तर में कंपा देने वाली ठंड, 2 दिन तक राहत नहीं
Weather Update: दिल्ली- एनसीआर समेत उत्तर और उत्तर पश्चिम भार में कड़ाके की ठंड जारी है। हरियाणा और पंजाब में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा उत्तर भारत में कई स्थानों पर पारा जम रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। अगले दो दिनों तक सीवियर कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है। जबकि पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।
इन स्थानों पर 10 के बाद कोल्ड डे से राहत
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में और पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 10 जनवरी तक कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है, 10 तारीख को अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति कम होने और उसके बाद समाप्त होने की संभावना है।

14 जनवरी तक धुंध से राहत नहीं
ताजा अपडेट में आईएमडी ने कहा, "10-14 तारीख के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में सुबह कुछ घंटों के लिए घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 10 और 11 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और ओडिशा में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। 12 जनवरी तक बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
दक्षिण में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट
क्षिणपूर्व और निकटवर्ती पूर्वमध्य अरब सागर के तट पर एक चक्रवात की आशंका है। ऐसे में दक्षिण गुजरात तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। ऐसे में अगले तीन दिनों के भीतर तटीय इलाकों तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने कहा है इनमें से कुछ स्थानों पर हल्की और कुछ जगह मध्यम बारिश दर्ज किए जाने की अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications