Weather Forecast: कहीं तेज धूप, बारिश, तो कहीं गुलाबी ठंड, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौमस?
Weather Forecast: भारत से अब मॉनसून की विदाई लगभग हो चुकी है। सर्दी की शुरुआत हो रही है। दिल्ली में पिछले हफ्ते से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी के अलावा उत्तर भारत के अधिकतर क्षेत्र में स्थिति ऐसी है। वहीं दूसरी तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। स्थिति को लेकर यहां एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली सरकार लगातार बैठकें कर राहत बचाव कार्यों का जायजा ले रही है। इस बीच पहाड़ी क्षेत्रों पर हुई बर्फबारी के बाद देश के कुछ राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। हरियाणा और यूपी में रातें ठंडी होने लगी हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में ठंड का असर पूरे भारत में देखने को मिलेगा।
दिल्ली तापमान में लगातार गिरावट
अगले 24 घंटे में बारिश के कोई आसर नहीं हैं। यहां 17 और 18 अक्टूबर को दिल्ली के तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और अधिक कमी की संभावना है।

कई राज्यों भारी बारिश
आईएमडी ने आज तमिलनाडु में अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के अनुसार, रानीपेट, तिरुवल्लूर, चेन्नई, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम सहित अन्य स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा नागपट्टिनम, तिरुवरुरु और कराईकेल में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।
बता दें कि चेन्नई के कई हिस्सों में कल रात से ही भारी बारिश हो चुकी है। दरअसल, आईएमडी ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी की भविष्यवाणी करते हुए बताया कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के कारण बारिश प्रायद्वीपीय भारत को काफी प्रभावित करेगी।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
दक्षिण के जिन राज्यों में बारिश के आसार हैं उनमें केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश शामिल है। ऐसे में आंध्र प्रदेश सरकार ने एसडीआरएफ को अलर्ट रहने को कहा है। इसके अलावा एनडीआरएफ भी अलर्ट पर है। जिन क्षेत्रों मे बारिश की संभावना है, उन्हें अलग-अलग जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में एक कमांड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अलर्ट जारी करते हुए गया है कि तटीय इलाकों में विशेष रूप से अलर्ट रहने की आवश्यकता है। यहां 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
तमिलनाडु के अलावा कहां- कहां बारिश
आईएमडी ने तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके बाद गोवा, कोंकण और मुंबई में येलो अलर्ट जारी है। इसके अलावा कुछ अन्य स्थानों पर भी गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। तमिलनाडु के तटों, मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र में 35-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications